वीडियो में क्या है?
संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह मशीन से अपने बेटे की मूछों को छोटी कर रहे हैं। जब बेटे की मूछें बन जाती हैं तो दोनों शीशे में देखते हैं। इसके बाद दोबारा संजय कपूर बेटे की मूंछों को साफ करते हैं। संजय कपूर जब मूछें बना रहे हैं, तो उनका बेटा जहान मुस्कुरा रहा है।
एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं जहान
आपको बता दें जहान कपूर संजय कपूर और महीप कपूर के छोटे बेटे हैं। वह जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी बहन शनाया कपूर बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। जहान कपूर भी अंग्रेजी की फिल्म '90 फीट फ्रॉम होम' से एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं।
जहान ने शेयर किया था टीजर
इस साल के शुरूआत में जहान ने इंस्टाग्राम पर '90 फीट फ्रॉम होम' का टीजर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था '90 फीट फ्रॉम होम आखिरकार बन रही है। इस फिल्म को संवेदनाएं, ड्रामा और प्रदर्शन खास बनाते हैं। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।'