फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने बताया अब इंडस्ट्री में काफी कुछ बदल गया है, बोले- हमारे पास नहीं थी ऐसी सुविधा

Thu, 17 Apr 2025 04:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt On Bollywood Industry: संजय दत्ता का मानना है कि इतने सालों के उनके करियर में अब इंडस्ट्री में काफी कुछ बदल गया है। जानिए अभिनेता ने किन बदलावों का किया जिक्र।
विज्ञापन
'द भूतनी' में नजर आएंगे संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इंडस्ट्री में चार दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके हैं। अपने इतने लंबे करियर में संजय दत्त ने कई कलाकारों के साथ काम किया है और उन्होंने इस दौरान जेनेरेशन गैप का को महसूस किया है। संजय दत्त जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आएंगे। वो इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेता ने पिछले दशकों में इंडस्ट्री में काम करने के तरीके में आए बदलाव के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने नए जमाने के कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया।

अब कलाकारों के पास एक बंधी हुई स्क्रिप्ट होती है

विज्ञापन

संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म ‘द भूतनी’ में अपने सह-कलाकारों के बारे में बात की और बताया कि युवा पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए चीजें कैसे बदल गई हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म में सभी युवा सितारे बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्हें इसलिए चुना गया है क्योंकि उन्होंने ऑडिशन में अच्छा प्रदर्शन किया है। बेशक तब और अब में बहुत अंतर है। आज के सितारों के पास एक बंधी हुई स्क्रिप्ट होने का फायदा है और उनके डायलॉग उन्हें पहले ही दे दिए जाते हैं। हमारे पास वह सुविधा नहीं थी।”

यह खबर भी पढ़ें: 2025 में बवाल काटने आ रही हैं साउथ की ये फिल्में, जिसका एक्शन होगा दमदार, कहानी होगी सबसे अलग

अब काफी बदलाव आ गया है

विज्ञापन

अभिनेता ने इंडस्ट्री में आए बदलाव पर आगे बात करते हुए कहा, “आज इंडस्ट्री बहुत अलग तरीके से काम करती है। अभिनेताओं के पास बहुत सारे फायदे हैं, चाहे वह शॉट्स के बीच वैनिटी वैन में आराम करना हो या हर जरूरत को पूरा करने वाला सपोर्ट स्टाफ। हमने बहुत अलग तरीके से काम किया।”

यह खबर भी पढ़ें: Chhorii 3: अमर उजाला के मंच पर ‘छोरी 3’ का एलान, निर्देशक ने कहा- ‘अगला भाग जरूर बनेगा’

आगे बढ़ गई है ‘द भूतनी’ की रिलीज डेट
सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित ‘द भूतनी’ पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस हॉरर-एक्शन कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयोंसिक और आसिफ खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला ट्रैक 'महाकाल महाकाली' रिलीज किया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें