फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त ने शादी की सालगिरह पर पत्नी पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात

Wed, 11 Feb 2026 12:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Marriage Anniversary: शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर संजय दत्त ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
मान्यता दत्त, संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' और 'द राजा साब' में अदाकारी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा नोट लिखा है।
विज्ञापन


पत्नी के साथ अभिनेता ने शेयर की तस्वीरें
संजय दत्त ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई पोज दिए हैं। एक तस्वीर में वह अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।


 
Trending Videos

संजय दत्त ने पत्नी के लिए लिखी पोस्ट
तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा है 'सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा मेरी जिंदगी में मेरी ताकत रही हैं। आप हर सुख-दुख में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं हैं। जब मैं गिरा तो आपने मुझे उठाया है। आपने मुझे सबसे प्यारे बच्चे दिए हैं। हम एक टीम के रूप में जिंदगी की हर चुनौती में एक साथ खड़े हैं। मेरे साथ रहने और मेरा ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। दुआ है कि हम एक-साथ अच्छे पल बिताएं। लव यू मां, जय भोले नाथ।'
विज्ञापन

परिवार के साथ संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त और मान्यता दत्त का रिश्ता
आपको बता दें कि लगभग दो वर्षों तक डेटिंग करने के बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से 2008 में शादी की थी। 2010 में उन्होंने जुड़वा बच्चों, एक लड़की और एक लड़के का स्वागत किया था। संजय दत्त की यह दूसरी शादी है। पहले उन्होंने 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से शादी की थी। 1996 में उनका निधन हो गया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें