संजय दत्त का बयान
संजय दत्त ने एक बार कहा था कि दीपिका पादुकोण उनकी चौथी पत्नी हो सकती थीं। दरअसल, रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें एक यूजर ने अभिनेता के साथ एक साक्षात्कार का स्नैपशॉट साझा किया। नीचे वायरल पोस्ट में संजय दत्त से पूछा गया कि अगर आज 'चोली के पीछे' फिल्म बनाई जाए तो माधुरी दीक्षित की जगह किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। अभिनेता ने जवाब दिया, दीपिका पादुकोण...वह खूबसूरत हैं। अगर मैं थोड़ा छोटा होता तो वह मेरी चौथी पत्नी होतीं।
यूजर्स के निशाने पर संजय दत्त
हालांकि, संजय दत्त का यह बयान यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका पादुकोण का अनादर करने के लिए अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह वाकई डरावना है कि उनमें से कुछ लोग इन बातों को इतने खुलेआम कैसे शेयर कर सकते हैं। अगर वे सार्वजनिक रूप से इतने स्पष्टवादी हैं तो मैं यह सोचकर कांप उठता हूं कि वे निजी तौर पर कैसे होंगे। और हम संजय दत्त के बारे में बात कर रहे हैं।' जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हे भगवान। यह आदमी और उनके बयानों से रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा हो जाती है। दीपिका के लिए खेद है। कपिल शर्मा के शो में भी एक दिन वह कृति के साथ घिनौना मजाक कर रहे थे।' वहीं, अन्य यूजर ने इसे बेहद अपमानजनक बताया।
संजय-दीपिका की आने वाली फिल्में
संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त हैं, जिनसे अभिनेता ने साल 2008 में शादी की थी और हाल ही में घर के गृह प्रवेश समारोह में उन्होंने एक बार फिर सात फेरे लिए थे। वहीं, बात करें संजय दत्त की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह 'हाउसफुल 4', 'बागी 4', 'वेलकम 3' और 'द राजा साब' में नजर आएंगे। वहीं, बात करें दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में बारे में तो वह 'द इंटर्न' और 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आएंगी।