फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: सलमान खान से कभी अलग नहीं होना चाहते हैं संजय दत्त, भाईचारे को लेकर अभिनेता ने कह दी बड़ी बात

Mon, 28 Jul 2025 12:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Says About His Relation With Salman-Arshad Warsi: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा।

विज्ञापन
संजय दत्त और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा की दुनिया में संजय दत्त एक मशहूर अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। अभिनेता ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अरशद वारसी का भी जिक्र किया। संजय दत्त और सलमान खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अब जानिए 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' एक्टर का सलमान-अरशद वारसी के साथ कैसा रिश्ता है। 

संजय दत्त ने कहा- सलमान खान मेरे भाई हैं

विज्ञापन

संजय दत्त हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान अभिनेता को सलमान खान की पुरानी तस्वीर दिखाई गई है। इस पर संजय दत्त ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह ‘साजन’ फिल्म के समय की फोटो है। सलमान एक प्यारे इंसान हैं, मेरे लिए छोटे भाई जैसे हैं। मैं उनसे खुद को अलग नहीं कर सकता, वह मेरे भाई हैं।’ आपको बताते चलें कि संजय-सलमान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘दस’, ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: संजय दत्त ने 72 करोड़ की प्रॉपर्टी को पहुंचाया सही जगह, महिला ने दान की थी अपनी जायदाद

विज्ञापन

अरशद वारसी पर क्या बोले संजय दत्त?
आगे बातचीत के दौरान संजय दत्त को अरशद वारसी के साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। इसे देख अभिनेता ने मुस्कुराते हुए बोला, ‘वह मेरे सर्किट हैं। सबसे शानदार लोगों में से एक। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है और वह एक बहुत ही प्यारे और सच्चे दोस्त हैं।’ आपको बताते चलें कि दोनों 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म में एक साथ नजर आए थे, जिसमें अरशद वारसी ने सर्किट की भूमिका निभाई थी। 


संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'द भूतनी' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के साथ मौनी रॉय भी नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' में देखा जाएगा। बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। वहीं संजय दत्त 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी में दिखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें