फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: पत्नी-गर्लफ्रेंड के साथ कपिल शो में पहुंचा फैन, सुनील शेट्टी और संजय दत्त हैरान

Fri, 05 Sep 2025 06:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Great Indian Kapil Show Promo: हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो का एक प्रोमो आया है। इसमें एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिसे देख शो में मेहमान बनकर आए एक्टर संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान हो जाते हैं। 

विज्ञापन
सुनील शेट्टी, कपिल शर्मा और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। शो में एक फैन अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी दोनों को साथ लेकर पहुंचा, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। देखें वीडियो। 

एक फैन ने किया अजीब कारनामा

विज्ञापन

आगामी एपिसोड के जारी हुए प्रोमो की शुरुआत दर्शक दीर्घा मे बैठे एक प्रशंसक से होती है। इस वीडियो में वो कहता है, 'मैं बहुत सारी फिल्में देखता हूं और मेरी असल जिंदगी में भी कुछ बहुत दिलचस्प हुआ है। आज मैं अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड, दोनों के साथ आया हूं।’ यह सुनकर कपिल के शो में मेहमान बनकर आए अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये सुनते ही सुनील शेट्टी चौंककर उठ खड़े हुए और उस आदमी के लिए ताली बजाई। इसके बाद कपिल और दोनों अभिनेता उस आदमी की ओर चले जाते हैं। 
 


संजय-सुनील का दिखा अलग अंदाज
इतना होने पर संजय दत्त उस आदमी के पास गए और कहा, ‘ये आपने कैसे किया? हमें भी सीखा दीजिए।’ आगे वीडियो में वो आदमी कहता है कि आप बताइए कि इसमें कौन उसकी पत्नी है और कौन गर्लफ्रेंड। इसपर सुनील शेट्टी सही जवाब देते है और कहते हैं कि उन्हें ये इसलिए पता है, क्योंकि उन्होंने संजय दत्त के साथ काफी समय बिताया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Simratt Kaur Randhawa: कौन हैं सिमरत कौर? ‘द बंगाल फाइल्स’ में की दमदार एक्टिंग, ‘गदर 2’ में भी आई थीं नजर

शो के बारे में 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें