फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika: अंबानी की पार्टी में भाईजान संग झूमते नजर आए संजय दत्त, फैंस बोले- इटली में बाबा का स्वैग

Mon, 03 Jun 2024 11:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में संजय दत्त और सलमान खान ने शिरकत की। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दोनों सितारे पार्टी का आनंद उठाते हुए नजर आए हैं। 
विज्ञापन
संजय दत्त और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan और @duttsanjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इटली में आयोजित इस समारोह में लगभग सभी बड़े सितारे शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार सलमान खान और संजय दत्त को अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में इटली के पोर्टोफिनो शहर में एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और संजय दत्त एक साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग समारोह में दिखे हैं। वीडियो में दोनों अभिनेता एक दूसरे से कुछ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


केवल ए-लिस्ट के सितारों ने की शिरकत 
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को केवल करीबी लोगों और ए-लिस्ट के सितारों के लिए रखा गया था। इसका आयोजन इटली के पोर्टोफिनो में किया गया था। इस दौरान दोनों दिग्गज अभिनेताओं को वेडिंग सेलिब्रेशन का आनंद उठाते हुए और एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उनके पास अनंत अंबानी भी मौजूद थे। 
'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च पर श्रुति ने छुए पिता कमल हासन के पैर
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सितारों से सजी इस महफिल में सलमान और संजय दत्त को एक साथ देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह अपनी दोस्ती के लिए जानी जाती है। दोनों सितारे इस ग्लैमरस सभा में बहुत अच्छा समय बिताते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


हॉलीवुड के गायकों से सजी थी क्रूज पार्टी
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे चरण को एक लग्जरी क्रूज पर आयोजित किया गया था। यह काफी शानदार रहा। अनंत और राधिका ने अपने मेहमानों के लिए संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन करवाया, जिसमें बैकस्ट्रीट बॉयज, कैटी पेरी और गायिका एंड्रिया बोसेली ने अपनी प्रस्तुति दी।
Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' के क्रू के साथ मस्ती करती दिखीं 'देसी गर्ल', बेटी मालती भी यॉट पार्टी में आईं नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें