फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neil Gaiman: सैंडमैन' के लेखक नील पर दुष्कर्म का आरोप; सफाई में बोले- कोई मुझ पर यकीन नहीं करेगा, लेकिन...

Wed, 15 Jan 2025 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neil Gaiman: मशहूर ब्रिटिश लेखक नील गैमन के खिलाफ कई महिलाओं ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। खुद पर लगे शोषण के आरोपों पर नील ने सफाई दी है।
विज्ञापन
Author Neil Gaiman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश लेखक नील गैमन पर दुष्कर्म के आरोप हैं। आरोप भी एक नहीं, बल्कि कई महिलाओं ने लगाए हैं। न्यूयॉर्क मैगजीन ने आठ महिलाओं से बातचीत के आधार पर खबर प्रकाशित की। इसमें महिलाओं ने बेस्टसेलर राइटर पर आरोप लगाए हैं। खुद पर लगे इन आरोपों पर नील गैमन ने सफाई दी है। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन

घर में काम करने वाली महिला से बेटे के सामने दुष्कर्म का आरोप
गैमन पर दुष्कर्ष के आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक महिला गैमन के घर काम करने वाली आया भी है। महिला का आरोप है कि गैमन ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने साल 2022 में राइटर के घर काम करना शुरू किया था। तब उसकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। महिला ने कहा कि राइटर ने उसके साथ बेटे के सामने ही दु्ष्कर्म किया। महिला के बेटे की उम्र तब महज पांच साल थी, जब गैमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा कई और मौको पर भी उसका शोषण हुआ। 

पहले भी लग चुके हैं शोषण के आरोप
गैमन पर दुष्कर्म के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले जुलाई 2024 में भी उन पर ऐसे आरोप लगे। तब ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट  टॉर्टोइस मीडिया पॉडकास्ट ने गैमन के खिलाफ लगे आरोपों पर एक पॉडकास्ट सीरीज जारी की थी। इसमें पांच महिलाओं ने लेखक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वालों में से एक महिला ने न्यूयॉर्क मैगजीन को बताया कि वह गैमन से उनकी पत्नी अमांडा पामर के जरिए। न्यूजीलैंड के एक द्वीप पर मिली थी। कपल तब 2022 में अपने बेटे के साथ रहते थे। बता दें कि गैमन अब अपनी पत्नी पामर से अलग हो चुके हैं। 

राइटर ने किया आरोपों से इनकार
आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि गैमन उनके बाथटप में अचानक आ गए और शोषण किया।  न्यूयॉर्क मैगजीन से बातचीत में आरोप लगाने वाली छह अन्य महिलाओं ने कहा कि राइटर ने उनके साथ बहुत बार बिना सहमति के संबंध बना। नील गैमन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में खुद पर लगे इन गंभीर आरोपों से इनकार किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लेखक का दावा है कि उन्होंने किसी के साथ भी बिना सहमति संबंध नहीं बनाए।
 

ये खबर भी पढ़ें:
Juhi Babbar: 'मैं मुश्किल से सात साल की थी जब स्मिता जी...', पिता की दूसरी शादी पर बोलीं जूही बब्बर

विज्ञापन

कहा-पाठकों का भरोसा जीतूंगा
नील के मुताबिक, 'जिस तरह के आरोप लगे हैं और जो भयानक कहानियां सुनाई जा रही हैं, उनमें से कुछ कभी घटित नहीं हुआ। यह जानकारी तोड़-मरोड़ कर पेश की गई है। लेखक ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कोई मुझ पर विश्वास नहीं करेगा या मेरी बातों की परवाह भी नहीं करेगा, लेकिन मैं फिर भी काम करूंगा। मैं अपने लिए और अपने परिवार के लिए काम करूंगाा। उन लोगों के लिए जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं अपने पाठकों का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करूंगा। 64 वर्षीय नील ने कई चर्चित किताबें लिखी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी किताबों की 5 करोड़ से ज्यादा प्रतियां दुनियाभर में बिक चुकी हैं। साथ ही उन पर कई टीवी सो और सीरीज भी बनी हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Taha Shah Badussha: सिंगर तुलसी कुमार के साथ ताहा शाह का नया प्रोजेक्ट, शूटिंग करते हुए आए नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें