फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1: 'बेंचमार्क सेट कर दिया', सुपरस्टार यश ने की 'कांतारा 2’ की तारीफ; इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

Fri, 03 Oct 2025 10:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sandeep Reddy Vanga Praises Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। सुपरस्टार यश, प्रभास, डायरेक्टर प्रशांत नील और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
प्रभास, ऋषभ शेट्टी और यश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना मिल रही है। इसके अलावा मनोरंजन जगत के सितारे भी अभिनेता और उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।  निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा सुपरस्टार यश समेत कई सेलेब्स 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ कर रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा। 

‘कांतारा चैप्टर 1’ को बताया मास्टरपीस

विज्ञापन

मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आज शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने 'कांतारा चैप्टर 1' और ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'कांतारा चैप्टर 1 एक मास्टरपीस फिल्म है। भारतीय सिनेमा ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक सिनेमाई तूफान है, दिव्य और अडिग रहने वाला। ऋषभ शेट्टी ने वन-मैन शो पेश किया है, जिसे उन्होंने अकेले ही गढ़ा और निभाया है।’ इसके साथ ही निर्देशक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अजनीश लोकनाथ को विशेष धन्यवाद दिया। 
 

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana: रवि दुबे ने साझा की 'रामायण' की स्क्रिप्ट की तस्वीर, लिखा- हम मिलकर श्री राम की कीर्ति बढ़ाएंगे

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ने दी प्यारी प्रतिक्रिया
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के इस ट्वीट पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘धन्यवाद भाई।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है। 
 
 

Trending Videos

इन सेलेब्स ने भी की तारीफ
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा अभिनेता यश, प्रभास, जूनियर एनटीआर, डायरेक्टर प्रशांत नील, गोपीचंद मलिनेनी जैसे सेलब्स ने भी 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की है। 
  ऋषभ शेट्टी ने यश को कहा- आपकी जिंदगी प्रेरणादायी है
ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता यश को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यश की जीवन यात्रा उनके लिए प्रेरणा रही है।




 
 
 
 
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' ने की जबरदस्त शुरुआत
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 60 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब इस वीकएंड फिल्म की कमाई में और बढ़त देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें