इन सेलेब्स ने भी की तारीफ
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा अभिनेता यश, प्रभास, जूनियर एनटीआर, डायरेक्टर प्रशांत नील, गोपीचंद मलिनेनी जैसे सेलब्स ने भी 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की है।
ऋषभ शेट्टी ने यश को कहा- आपकी जिंदगी प्रेरणादायी है
ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता यश को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यश की जीवन यात्रा उनके लिए प्रेरणा रही है।
'कांतारा चैप्टर 1' ने की जबरदस्त शुरुआत
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 60 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब इस वीकएंड फिल्म की कमाई में और बढ़त देखने को मिल सकती है।