अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ दिग्गजों की तारीफ में क्या कहा?
संदीप रेड्डी वंगा ने कहा, जब मैं यह कहूंगा तो लोग मुझसे नफरत करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि कमल सर, ममूटी सर, चिरंजीवी सर, जब आप उनका काम देखेंगे, तो हमारे स्टार्स का काम अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो से भी बड़ा है'। संदीप रेड्डी वंगा ने फरीदून शहरयार के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही। संदीप रेड्डी वंगा ने आगे बताया कि उनका अंदाजा इन भारतीय अभिनेताओं की इतनी सारी फिल्मों और इतने वर्षों में निभाए गए अलग-अलग तरह के किरदारों पर आधारित है।
'एनिमल' पर 'गॉडफादर' का असर?
निर्देशक ने यह स्पष्ट किया कि वह अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो को भी उतना ही मानते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इंडियन एक्टर्स ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं। इसी बातचीत में संदीप रेड्डी ने अपनी फिल्म 'एनिमल' पर द 'गॉडफादर' के असर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि 'गॉडफादर' उनके लिए स्कूल के दिनों से ही एक प्रेरणा रही है। 'एनिमल' के कुछ हिस्से इससे प्रभावित थे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने माना कि वे लंबे वक्त से 'गॉडफादर' के दीवाने हैं और इसकी तारीफ करते रहे हैं। ऐसे में 'एनिमल' में इसकी कुछ समानताएं अनजाने में भी हो सकता है आ गईं।
कब शुरू होगा एनिमल पर काम?
संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी आगामी फिल्म 'स्पिरिट' पर भी बात की। इसमें प्रभास अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद एक्टर को एक नई पहचान दे सकती है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा'। बता दें कि संदीप रेड्डी वंगा अभी 'स्पिरिट' पर काम कर रहे हैं, जो प्रभास के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन है। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि 'स्पिरिट' के बाद 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर काम जल्द ही शुरू होगा।
भारतीय फिल्म के पोस्टर पर क्या कहा?
संदीप रेड्डी वंगा के यह भी कहा कि भारतीय फिल्मों के पोस्टर की क्वालिटी अक्सर कमजोर रहती है। फिल्ममेकर के मुताबिक, ग्लोबल दृष्टिकोण में इंडियन सिनेमा की इकलौती कमी इसकी पोस्टर क्वालिटी है। उन्होंने कहा, 'बस एक ही बात है कि इंडियन फिल्म के पोस्टर की क्वालिटी खराब है। इन एक्टर्स (चिरंजीवी, ममूटी और कमल हासन) की मेरी बहुत सारी पसंदीदा फिल्में हैं, लेकिन पोस्टर की क्वालिटी अच्छी नहीं है। जब मैं काम देखता हूं, जब मैं फिल्मों की संख्या देखता हूं, जब मैं अलग-अलग किरदारों की संख्या देखता हूं, तो मुझे लगता है कि हमारे लोगों ने सच में बहुत अच्छा काम किया है'।