फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: 'छावा' के लिए रंगोली बनाने में शिखा शर्मा को लगे दो दिन, विक्की कौशल ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Thu, 17 Apr 2025 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आज गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगाज हो चुका है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक और रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने संवाद में शिरकत की है।
विज्ञापन
शिखा शर्मा ने इंदौर में बनाई 'छावा' आधारित रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 के पहले अमर उजाला संवाद का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक और रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने संवाद में शिरकत की। शिखा ग्लोबल आर्टिस्ट हैं, जिनके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' पर आधारित रंगोली बनाई। इस पर विक्की कौशल की क्या प्रतिक्रिया रही उन्होंने बताया।

विज्ञापन


Samwad 2025: जब प्रियंका चाेपड़ा को हेल्थ गुरु मिकी मेहता ने क्लास में एंट्री नहीं दी? आमिर को लेकर कही ये बात

अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर मशहूर रंगोली कलाकार शिखा शर्मा के साथ रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में बनाई 'छावा' आधारित रंगोली
शिखा शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करीब 18 हजार स्क्वायर फीट की फिल्म 'छावा' की रंगोली बनाई। जब उनसे पूछा गया कि यह उन्होंने कहां बनाई और कितना समय लगा? इस पर शिखा ने कहा कि उन्होंने यह रंगोली इंदौर में ही बनाई। इसे बनाने में उन्हें पूरे दो दिन का वक्त लगा।

Samwad 2025: सनी लियोनी के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? 'संवाद' में मिकी मेहता ने दिया मजेदार जवाब

संवाद के मंच पर शिखा शर्मा द्वारा बनाई की 'छावा' से प्रेरित रंगोली प्रदर्शित की गई - फोटो : अमर उजाला
ऐसा रहा विक्की कौशल का रिएक्शन
संवाद में शिखा से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'छावा' वाली रंगोली की तस्वीर विक्की कौशल को भेजी? इस पर उन्होंने कहा, 'हां, वे इसे देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गए। रंगोली देखकर उन्होंने कोलैबोरेशन भी स्वीकर कर लिया'।
 
विज्ञापन

अमर उजाला को कहा शुक्रिया
शिखा ने आगे कहा, 'माता-पिता कहते हैं कि आर्ट में कुछ नहीं रखा। उसमें भी रंगोली कैसे बेचेंगी? लेकिन हमने उसका भी तरीका निकाला। रंगोली बनाना अब एक करियर विकल्प है। आर्ट में आप कुछ भी कर सकते हो। सबसे ज्यादा धन्यवाद तो मैं अमर उजाला को देना चाहूंगी कि यहां पर भी कला की बहुत बड़ी जगह उन्होंने रखी है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें