मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद अब अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल करने में लगे हैं। वो फिर से कॉमेडी में वापसी को भी तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए टूर का भी एलान किया था। अब समय रैना धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को पहले की तरह ही जीने का प्रयास कर रहे हैं। फिर से अपने पुराने रंग में वापस आने के लिए समय ने दोस्तों के साथ पार्टी की। जिसमें इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में शामिल अपूर्वा मखीजा भी शामिल रहीं।
भावुक हुए समय रैना
अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल बनाने में जुटे समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद धीरे-धीरे फिर से पब्लिक अपीयरेंस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी एक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में समय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी साझा कीं। इन स्टोरीज को साझा करने के साथ ही समय ने एक स्टोरी में लिखा, “आज कुछ ज्यादा ही स्टोरी डाल दीं। बहुत घुटन सी थी यार क्या बताऊं। काफी निकाल दिया एक साथ ही। यह सब अनुभव करके काफी खुश हूं। मैं आप सबको अपने विदेश और भारत के शोज में देखने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी का शुक्रिया।”
माता-पिता से की बात
समय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी साझा कीं। इनमें वो पार्टी करते, मस्ती करते और दोस्तों के साथ समय बिताते दिख रहे हैं। समय ने स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो मस्ती में गिटार बजाते दिख रहे हैं।
जबकि एक तस्वीर में वो अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Family Day: ‘हम साथ-साथ हैं’ से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में बताती हैं परिवार की अहमियत, अपनी फैमिली संग जरूर देखिए
अपूर्वा के साथ की पार्टी, तन्मय के साथ बिताया वक्त
इस दौरान समय रैना ने एक तस्वीर अपनी दोस्त और इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड में मौजूद रहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की भी शेयर की है। जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय ने अपूर्वा के साथ पार्टी की है।
एक तस्वीर में समय और यूट्यूबर, कॉमेडियन और राइटर तन्मय भट्ट नजर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो इमोशनल हुए टॉम क्रूज, कान समारोह में हुआ 'मिशन इम्पॉसिबल 8' का प्रीमियर
फरवरी में हुआ था शो को लेकर विवाद
समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ उस समय विवादों में आ गया था जब शो के एक एपिसोड में अत्यधिक अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। ये एपिसोड फरवरी में जारी हुआ था। इसमें समय रैना के अलावा यूट्यूबर्स अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी, रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई लोग शामिल थे। आरोप था कि शो में खुलेआम अश्लील बातें की गईं जो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नहीं होनी चाहिए थीं। रणवीर के बयान ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा भड़काया। मामला इतना बढ़ा कि समय रैना को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना पड़ा। इस विवाद के बाद शो भी बंद हो गया था। अब इसके बाद समय रैना फिर से वापसी को तैयार हैं।