फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या समय रैना करने वाले हैं रणवीर अल्लाहबादिया के साथ ‘कोलैब’? कॉमेडियन ने किया खुलासा; फैंस हुए एक्साइटेड

Tue, 14 Apr 2026 11:43 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina on Ranveer Allahbadia: समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के बाद ऐसा माना जा रहा था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के बीच दरार पैदा हो गई है। लेकिन हाल ही में समय की स्टोरी ने बड़ा इशारा दिया है। 

विज्ञापन
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना ने बीते दिनों ‘स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद पर खुलकर बात की थी। उन्होंने रणवीर को जमकर रोस्ट भी किया था।

विज्ञापन


इसके बाद रणवीर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे समय पर तंज कस रहे थे। इन सबसे ऐसा लग रहा था कि दोनों क्रिएटर्स के बीच दरार पैदा हो गई है। लेकिन अब समय की एक स्टोरी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 

रणवीर ने कहा था- 'कौन समय'
समय रैना ने अपने वीडियो में खुलासा किया था कि रणवीर ने माता-पिता को लेकर वो विवादित जोक 8 बार बोला था। साथ ही उन्होंने कहा था कि रणवीर ने उनकी मेंटल हेल्थ खराब कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद रणवीर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे समय की बात होने पर तंज कसते हुए कह रहे थे- ‘कौन समय।’ इन सबके बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों अब कभी साथ में काम नहीं करेंगे। लेकिन समय की हालिया स्टोरी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 
 

समय की स्टोरी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट 
समय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए लोगों से कहा था कि मुझसे कुछ भी पूछिए। इसी बीच एक यूजर ने सवाल पूछा- ‘रणवीर अल्लाहबादिया के लिए कुछ?’ इस पर समय ने जवाब देते हुए कहा- ‘कोलैब सून!’ अब समय के इस जवाब के बाद फैंस में और एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वो अब उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़ा विवाद 
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी। इस पर काफी हंगामा हुआ।

समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें