फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: दिव्यांगों पर अनुचित टिप्पणी के सवाल को समय ने किया नजरअंदाज, मीडिया से बोले- आपको थोड़ी कहेंगे

Wed, 16 Jul 2025 11:21 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina on Disability Remark: पॉपुलर यूट्यूबर समय रैना दिव्यांग व्यक्तियों के खिलाफ टिप्पणी मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान मीडिया से उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं। मंगलवार को वो सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए, जहां उनके द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों का मजाक उड़ाने के मामले में सुनवाई हुई। समय रैना के साथ अन्य चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी कोर्ट पहुंचे थे। ये मामला 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से ही जुड़ा है जिसमें कुछ टिप्पणियों को लेकर आलोचना हुई थी।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश हुए समय रैना 
मंगलवार सुबह जैसे ही समय रैना सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 2 में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद मीडिया ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की। लेकिन समय ने साफ कर दिया कि वो इस मुद्दे पर मीडिया से बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'जो कहना होगा, कोर्ट में कहूंगा। आपको थोड़े ही कहेंगे।' उनके इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं एक और सवाल के जवाब में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'मैं मोहक मंगल को सपोर्ट करता हूं।' इसके बाद उनके वकील ने उन्हें कोर्ट रूम के अंदर ले जाकर मीडिया से बातचीत से बचने का आग्रह किया।'
 

समय ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कोर्ट में पेश होने के कुछ घंटों बाद समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने वकील हिमांशु शेखर के साथ दिखाई दिए। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'माय मैन', जिससे साफ जाहिर होता है कि वो कानूनी लड़ाई में अपने वकील पर भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन




कानूनी विवादों में उलझे रैना
ये मामला उन कई विवादों में से एक है जिसमें समय रैना इस साल घिरे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस जारी किया था, जिनमें समय रैना, विपुल गोयल, बलराज सिंह घई, सोनाली ठक्कर उर्फ सोनाली आदित्य देसाई और निशांत तन्वर शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कार्यक्रम के दौरान स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) और दृष्टिहीनता से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाया। कोर्ट ने इन सभी को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। सोनाली को उनके स्वास्थ्य कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की छूट दी गई है।

महिला आयोग में भी पेशी
इस विवाद के अलावा समय रैना को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी समन भेजा था। उन पर अपने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप है। मंगलवार को समय ने आयोग के समक्ष पेश होकर लिखित माफी दी और वादा किया कि भविष्य में वो ऐसा कंटेंट बनाएंगे जो महिलाओं की गरिमा और अधिकारों का सम्मान करता हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें