फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैन हेटर’ के नाम से मशहूर हुईं साक्षी झा के समर्थन में उतरे समय रैना, बोले- उसको ज्यादा कुछ न बोलो

Sun, 19 Jul 2026 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina Support Sakshi Jha: हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में साझी झा नाम की एक प्रतियोगी आईं जो एक टीचर भी थीं। उन्होंने पुरुषों के बारे में ऐसी बात कह दीं, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हाे रही हैं। ऐसे में समय रैना, साक्षी के सपोर्ट में उतर आए हैं।

विज्ञापन
प्रतियोग साक्षी झा के सपोर्ट में उतरे समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची थीं। इस शो के तीसरे एपिसोड में उन्होंने खुद को मैन हेटर यानी पुरुषों से नफरत करने वाली महिला कहा। शो में कई बातें ऐसी कहीं, जिससे सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हुईं, साथ ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के जजाें ने भी उसे जीरो नंबर दिए। इसके अलावा यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि उन्हें बिहार में टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी बातों के बीच समय रैना ने साझी के सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट किया है। 

समय रैना को साक्षी के लिए बुरा लग रहा है

विज्ञापन

वीडियो में समय रैना कहते हैं, ‘इंटरनेट पर इस एपिसोड के सब रिएक्शन अभी देख रहा हूं।। बहुत ज्यादा मीम्स बन रहे हैं साक्षी झा 'मेन-हेटर' के बारे में। आपसे बस एक रिक्वेस्ट है कि बस उसके प्रति दयालु रहें। आप जानते हैं कि आखिर में यह लेटेंट शो है, लोग आते हैं और कुछ भी बोल कर चले जाते हैं। स्टेज पर रहना आसान नहीं है, समझ रहे हो ना? मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है यार, तुम लोग उसको ज्यादा कुछ ना बोलो।’ 

शो में साक्षी झा ने क्या कहा था? 
समय रैना के शो में साझी ने कहा था कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं। साक्षी के इन बयानों के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें