फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: पहलगाम आतंवादी हमले की खबर सुन दहल उठे समय रैना, बोले- ‘आज रात सो नहीं पाया’

Wed, 23 Apr 2025 11:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशवासियों को हैरान कर दिया है। इस पर सिनेमा दुनिया के कई सितारे प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब कॉमेडियन समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में बीते दिन आतंकवादियों ने वहां मौजूद टूरिस्टों पर हमला कर दिया, जिस कारण 26 मासूमों की जान चली गई। इस भयावह घटना ने लोगों का नींद उड़ा दी है। फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं अब कॉमेडियन समय रैना को भी इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है। जानिए समय रैना ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा।

पहलगाम हमले से समय रैना हुए हैरान

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना सुन कॉमेडियन समय रैना दहल उठे और अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी पर कॉमेडियन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दर्दनाक हमले का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही समय रैना ने लिखा कि आज रातभर वह सो नहीं सके।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर अक्षय से लेकर संजय ने जाहिर किया गुस्सा, लेकिन अमिताभ क्यों हुए ट्रोल?

उन्हे ढूढ़ों और फांसी पर लटका दो
इस जघन्य अपराध पर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें पीटीआई के स्रोतों द्वारा एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी गई है। इसके साथ मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा, ‘उन्हें ढूढ़ों और फांसी पर लटका दो।’



यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकवादी हमले से सहमी फिल्म इंडस्ट्री, आम्रपाली बोलीं- कब तक अपने ही देश में डर के जिएंगे

सिनेमा इंडस्ट्री के सितारों ने की निंदा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बॉलीवुड और भोजपुरी के सितारों ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने दुख जताते हुए इस कायराना हमले का पुरजोर विरोध किया है। अक्षय कुमार, संजय दत्त, विक्की कौशल, आम्रपाली दुबे समेत कई सितारों ने  अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें