लिंकअप के सवाल पर क्या बोले समय?
शेरोन के साथ नाम जोड़े जाने पर समय रैना ने रिएक्शन दिया है और डेटिंग की बात से साफ इनकार किया है। दरअसल, कॉमेडियन ने 'आस्क मी एनीथिंग' सैशन इंस्टाग्राम पर रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने सवाल किया है कि क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय रैना ने जवाब दिया, 'नहीं भाई, सिर्फ इंटरनेट पर अपने तरह की चीजें हो रही हैं'।
क्यों शुरू हुईं डेटिंग की अटकलें?
समय रैना के शो में जब शेरोन वर्मा पहुंचीं तो दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। इतना ही नहीं, समय रैना और उनकी नोंकझोंक भी हुई। एक-दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद भी हुआ। समय और शेरोन की बातचीत के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा। मगर, अब खुद समय ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।
शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, समय रैना
- फोटो : यूट्यूब
आलिया भट्ट की 'अल्फा' कैसी लगी?
इसी सैशन में एक यूजर ने समय रैना से पूछा कि ईमानदारी से बताना क्या आपको 'अल्फा' पसंद आई? इस पर समय ने जवाब दिया, 'मैं भगवान की कसम खाता हूं, मुझे यह वाकई अच्छी लगी। मुझे यह काफी मजेदार लगी। हमने इसे लेकर एक वॉच पार्टी रखी और सभी ने इस फिल्म को काफी एंजॉय किया'। बता दें कि फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने आलिया भट्ट और शरवरी समय के शो में पहुंची थीं। बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही है।