फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अशांत और इनसिक्योर हैं सुनील पाल’, समय रैना ने कॉमेडियन पर कसा तंज; कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात

Wed, 15 Apr 2026 05:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल के बाद समय रैना लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब कॉमेडियन ने सुनील पाल को लेकर फिर से तंज कसा है। जानिए उन्होंने सुनील पाल और कपिल शर्मा को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
समय रैना और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय रैना ने पिछले दिनों अपने स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ से जोरदार वापसी की है। अपने इस वीडियो में समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने उनके इस मुश्किल वक्त में उन पर तंज कसने वालों और उनकी आलोचना करने वालों पर भी पलटवार किया। जिसमें मुकेश खन्ना, बी प्राक और सुनील पाल जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। अब एक बार फिर समय रैना ने सुनील पाल के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने सुनील पाल को हताश और इनसिक्योर बताया है।

सुनील पाल में कुंठा है

विज्ञापन

चलचित्र टॉक्स के साथ बातचीत के दौरान समय रैना से सुनील पाल के बारे में पूछा गया। इस पर समय ने कहा कि मैं सुनील पाल के बारे में नहीं सोचता। मैंने अपने जीवन में बहुत जल्दी एक बात सीख ली थी कि अगर कोई दूसरों के बारे में बुरा-भला कह रहा है, तो वह किसी परेशानी से गुजर रहा है। मुझे बुरा नहीं लगता; बल्कि अगर वह मेरे बारे में बात कर रहा है तो बेहतर है।

कोई बात उसे परेशान कर रही है, कोई असुरक्षा है, उस आदमी को मानसिक शांति नहीं है और मुझे उसके लिए बुरा लगता है। जिस व्यक्ति को मन की शांति होती है, वह दूसरे की मन की शांति भंग करना पसंद नहीं करता। शायद उसमें कुछ कुंठा है, मैं उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। सुनील पाल एक यादगार किरदार थे, हालांकि राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे।

विज्ञापन

कपिल शर्मा और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा या किसी अच्छे अभिनेता ने मेरे बारे में कुछ गलत नहीं कहा
समय ने आगे कहा कि लोग हमेशा तब बुरा बोलते हैं जब वे असुरक्षित महसूस करते हैं और उनका समय अच्छा नहीं चल रहा होता। लेटेंट विवाद के दौरान जिन लोगों ने सार्वजनिक रूप से हमारी आलोचना की, वे सभी निराश लोग थे। क्या आपने कपिल शर्मा को हमारे खिलाफ कुछ कहते सुना? या किसी अच्छे अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया दी? अगर वे चाहते तो बहुत से लोग विरोध कर सकते थे। लेकिन कोई भी मानसिक रूप से शांत व्यक्ति सामने नहीं आया; केवल निराश लोगों ने ही हमें निशाना बनाया।

सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील पाल ने आतंकवादियों से की थी समय रैना की तुलना
पिछले साल लेटेंट विवाद के दौरान सुनील पाल समय रैना और शो को लेकर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं उन लोगों को कॉमेडियन नहीं मानता जिनका कंटेंट घटिया और गंदा है। वे आतंकवादियों के बराबर हैं; उन्हें शर्म आनी चाहिए।’

विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : सोशल मीडिया
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी के दिए संकेत
पिछले हफ्ते अपने शो में समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेन्ट के नए सीजन के साथ वापसी का संकेत दिया था। परसों समय ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ जल्द ही सहयोग करने का भी संकेत दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह 3 मई को एक नई घोषणा के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा देंगे। वहीं कलर्स टीवी ने भी समय रैना के साथ काम करने के बारे में एक रहस्यमय पोस्ट जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें