फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam kher: अनुपम ने लिखा, ‘मिसाइल जमीन पर नहीं लगने दे रहे…’; कंगना रनौत के अलावा इन लोगों ने साझा की पोस्ट

Thu, 08 May 2025 11:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच अनुपम खेर, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन सेलिब्रिटीज ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा, विस्तार से जानिए। कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। 
विज्ञापन
अनुपम खेर, कंगना रनौत और समय रैना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ चुकी हैं, जम्मू में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, मिसाइल दागे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने जम्मू के लोगों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट की है। साथ ही एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने भी जंग की स्थिति को लेकर पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन


अनुपम खेर ने ट्वीट में ये लिखा 
अनुपम खेर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘जम्मू से मेरे एक भाई सुनील खेर ने ये वीडियो भेजा है। मैंने तुरंत उन्हें फोन किया, परिवार और उनकी कुशलता के बारे में पूछा। वो हंसते हुए और गर्व के साथ बोले, ‘भैया! हम भारत में हैं। हम हिंदुस्तानी हैं। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही हैं। आप चिंता मत करो। वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे हैं।’ जय माता की, भारत माता की जय। 
 

समय रैना ने की सोशल मीडिया पोस्ट
विज्ञापन

अनुपम खेर के अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘जम्मू में रहने वाले लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। हम लोग शांति से सोइए और भारतीय सेना पर भरोसा रखिए, जय हिंद।’  



कंगना ने जम्मू के लोगों के लिए लिखा संदेश
अनुपम खेर और समय रैना के अलावा कंगना रनौत ने भी जम्मू के लोगों का हौसला बढ़ाया। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह लिखती हैं, ' जम्मू टारगेट पर है। भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया है। जम्मू वालों आप मजबूत बने रहिए।' 



श्रेया धनवंतरी ने जंग के नुकसान गिना दिए
अनुपम खेर और समय रैना जहां भारतीय सेना पर यकीन रखने की बात कह रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने जंग के नुकसान गिनाते हुए एक पोस्ट को साझा किया है। इस पोस्ट में मोहम्मद दरवेश की पक्तियां लिखती हैं, जो बताती हैं कि जंग खत्म होने के बाद लीडर हाथ मिला लेंगे लेकिन एक मां, पत्नी और बच्चे अपने शहीद पिता की राह देखेंगे। मैंने नहीं जानता कि किसने मेरी जमीन बेची है लेकिन इसकी कीमत किसने चुकाई है, ये मैं जानता हूं।’  



 

श्रद्धा कपूर ने सेना को सलाम किया
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वह लिखती हैं, 'हमें अपने रक्षकों (भारतीय सेना) पर गर्व है। जय हिंद।' 

फातिमा सना शेख ने री शेयर की पोस्ट  
फातिमा ने किसी दूसरे व्यक्ति की पोस्ट को री शेयर किया है। इस पोस्ट में जम्मू के स्टूडेंट को सुरक्षित रहने और प्रशासन से संपर्क करने की सलाह है। जिससे वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। 


अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने सेना के साथ खड़े रहने की बात की
फिल्म 'वनवास' के एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें वह भारतीय सेना के साथ खड़े रहने की बात करते दिखे, साथ ही सेना को सलाम किया। 

विज्ञापन

लहर खान ने सेना के परिवार वालों के लिए दुआ की 
फिल्म 'जलपरी' फेम एक्ट्रेस लहर खान ने भी इंस्टाग्राम एक पोस्ट साझा की। इसमें वह युद्ध चाहने वालों पर तंज कसती हैं। साथ ही सेना और उनके परिवार वालों के लिए दुआ करती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें