पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चाओं में बने दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम अब एक इवेंट में पहुंचे हैं। जहां उनके साथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आईं। अब इस इवेंट के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस इवेंट में सामंथा और डेविड बेकहम ने आपस में बातचीत भी की।
सामंथा ने लिया डेविड बेकहम का इंटरव्यू
वायरल हो रहे वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आईं। डेविड बेकहम और सामंथा रुथ प्रभु को साथ देखने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो में फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुंबई में आयोजित एक इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। इसी इवेंट में सामंथा ने डेविड बेकहम का इंटरव्यू भी लिया। इवेंट के अलग-अलग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में फुटबॉलर स्टेज पर पहुंचते हैं और सभी से हाथ मिलाते हैं। इस दौरान वो सामंथा से भी मिलते हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में सामंथा डेविड बेकहम के साथ इंटरव्यू करती दिख रही हैं।
स्टाइलिश लुक में दिखीं सामंथा
इस इवेंट में सामंथा जहां ग्रे कलर के स्टाइलिश सूट में नजर आईं। वहीं फुटबॉलर डेविड बेकहम ब्लैक टीशर्ट और जींस में काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।
लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं सामंथा
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सामंथा का नाम ‘द फैमिली मैन’ फेम निर्देशक राज निदिमोरू से जुड़ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू कई इवेंट में भी साथ नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने राज निदिमोरू के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।