Raj Nidimoru With Samantha Ruth Prabhu:सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
काफी समय से अफवाहें हैं कि सामंथा रुथ प्रभु फिल्म निर्माता राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। सामंथा ने आज अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को देख कर लगता है कि उन्होंने राज के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सामंथा ने राज के साथ शेयर की तस्वीर
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उन्होंने एक प्रोग्राम में खिंचवाईं। एक तस्वीर में वह राज निदिमोरु को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। सामंथा ने राज को अपनी बाहों में पकड़ा है जबकि राज ने उनकी कमर पकड़ रखी है। तस्वीरों में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं।
दोस्तों के साथ सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने पोस्ट में लिखी खास बात
तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों और परिवार से घिरी हुई। पिछले डेढ़ साल में, मैंने अपने करियर में कुछ सबसे साहसिक कदम उठाए हैं। जोखिम उठाते हुए, अपने ऊपर भरोसा करते हुए, और आगे बढ़ते हुए सीखा है। आज, मैं छोटी-छोटी जीत का जश्न मना रही हूं। मैं मेहनती लोगों के साथ काम करने के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे पता है कि यह तो बस शुरुआत है।'
सामंथा ने राज के साथ किया काम
सामंथा और राज ने 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में साथ में काम किया है। सामंथा अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर राज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद लोगों ने उनके रिश्ते की अटकलें लगाईं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की है।