फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: बीमारी से जूझते हुए सामंथा ने की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग, साझा किया तकलीफदेह अनुभव

Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग के दौरान अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह कैसे एक्शन सिक्वेंस की शूटिंग करती थीं।  

 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने साझा किया कि इस सीरीज की शूटिंग के दौरान वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। अभिनेत्री ने सीरीज में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के बारे में बात की और बताया कि मायोसिटिस के उपचार से गुजर के दौरान कैसे उन्होंने अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद जासूसी एक्शन सीरीज के लिए शूटिंग की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद किया शूट
अभिनेत्री ने सिनेमा एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि उपचार के दौरान उन्हें यकीन नहीं होता था कि वह शूटिंग कर पाएंगी या नहीं। जब उनसे पूछा गया कि मायोसाइटिस से पीड़ित होने के बाद ‘सिटाडेल' के लिए एक्शन शूट करना कितना मुश्किल था, तो अभिनेत्री ने कहा, "जब मैं इसे देखती हूं, तो मुझे यकीन ही नहीं होता कि मैंने वास्तव में ऐसा किया है। ऐसे कई बार ऐसा हुआ जब मुझे सुबह आईवी लगाया जाता था और फिर दोपहर में एक्शन शूट किया जाता था। मुझे नहीं पता कि बाकी क्रू को इसके बारे में पता था या नहीं। ऐसे भी दिन थे जब सुबह मैं बीमार होती और राज आकर पूछते, 'क्या तुम्हें यकीन है कि तुम शूटिंग कर सकती हो?' मैं कहती, 'मुझे नहीं लगता कि मैं आज शूटिंग कर पाऊंगी' लेकिन किसी तरह मुझे पता ही नहीं चला कि मैंने यह किया है।"
Bobby Deol: बॉबी देओल ने अपनी दूसरी पारी को लेकर साझा किए विचार, कहा- कड़ी मेहनत किस्मत में बदलती है
विज्ञापन


सामंथा वर्क फ्रंट
सामंथा ने गौतम वासुदेव मेनन की तमिल रोमांटिक-ड्रामा ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘ये माया चेसावे’ थी, जिसमें नागा चैतन्य उनके साथ थे। सामंथा को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी ‘कुशी’ (2023) में देखा गया था।

‘सिटाडेल: हनी बनी’ के बारे में
वरुण धवन और सामंथा ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में जासूस की भूमिकाओं में नजर आएंगे। राज और डीके निर्देशित इस शो में के के मेनन, सिमरन बग्गा, सिकंदर खेर, साकिब सलीम और अन्य भी मुख्य किरदारों में हैं। यह शो 7 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाला है।
साड़ी में जान्हवी कपूर और शोभिता धुलिपाला ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें