फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, आईएमडीबी की इस विशेष सूची में मिला 13वां स्थान

Wed, 29 May 2024 04:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें पिछले दशक के 100 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय कलाकारों की आईएमडीबी सूची में 13वां  रैंक मिला है।  
 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनका नाम पिछले दशक के 100 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय कलाकारों की आईएमडीबी सूची में शामिल हुआ है। वह ना सिर्फ इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुईं हैं, बल्कि उन्हें काफी ऊंची रैंक भी हासिल हुई है। उन्होंने इस सूची में 13वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा वह शीर्ष 15 कलाकारों में शामिल होने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की एकमात्र अभिनेत्री हैं। 

विज्ञापन


दिखाया है बहुमुखी अभिनय कौशल 
सामंथा ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार किए हैं, जो अभिनेत्री की बहुमुखी प्रतिभा का गुणगान करते हैं। तेलुगु के कुछ फिल्मों में साधारण और सादगीपूर्ण युवती के किरदार से लेकर फैमिली मैन में एक आतंकवादी की भूमिका निभाने तक, उन्होंने अपने अभिनय कौशल के कई रंग दिखाए हैं। इसके अलावा 'पुष्पा' के सिर्फ एक गाने में अपनी नृत्य से उन्होंने काफी सराहना बटोरी। अपने अब तक के करियर में अभिनेत्री ने यह साबित किया है कि वो इस तरह के सम्मान की पूरी हकदार हैं। आईएमडीबी की इस प्रतिष्ठित सूची में अभिनेत्री की मौजूदगी से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। 
Bollywood Celebs: इन सितारों को महंगा पड़ा तलाक, एलिमनी में देने पड़े थे करोड़ों रुपये: इन सितारों को महंगा पड़ा तलाक, एलिमनी में देने पड़े करोड़ो रुपये
विज्ञापन

'कला के प्रति बेहद प्रतिबद्ध हैं सामंथा'
पिछले दशक की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक होना निश्चित ही किसी भी अभिनेत्री के लिए एक बड़ा सम्मान है। अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए एक ट्रेड इनसाइडर ने कहा,"वह दिल से सबसे पहले एक कलाकार हैं, वह एक ऐसी इंसान हैं, जो कला के प्रति बेहद प्रतिबद्ध हैं। बतौर अभिनेत्री वह सिटाडेल जैसी फिल्म से जुड़ी हैं। वहीं, बतौर निर्माता अपनी कंपनी के बैनर तले वह कुछ दमदार फिल्में भी बना रही हैं। वह अपनी अगली कुछ परियोजनाओं के लिए स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। सामंथा के लिए बतौर अभिनेत्री और उद्यमी यह बेहद रोमांचक दशक रहा है"। 
Raghu Ram: 'रोडीज' फेम रघु राम गंजेपन की वजह से खो चुके थे आत्मविश्वास, बताया- फिर कैसे बदली उनकी जिंदगी
विज्ञापन

सूची के शीर्ष 15 में अकेली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं सामंथा
बताते चलें कि ये रैंकिंग उन सितारों को मिलती है, जो जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक लगातार साप्ताहिक रैंकिंग में ऊंची रैंक प्राप्त करते हैं। ये रैंकिंग आईएमडीबी के वास्तविक पेज को मिलने वाली व्यूज दर्शाती है, जिस पर दुनिया भर से 200 मिलियन से भी अधिक मासिक आगंतुक आते हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने और दक्षिण की एकमात्र महिला अभिनेता होने पर सामंथा ने कहा, "यह उन सभी निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं के प्रयासों का मेल है, जिन्होंने इसमें योगदान दिया है और यय दर्शकों ने मुझे पर जो अविश्वसनीय प्यार और विश्वास दिखाया है, उसका परिणाम है। वास्तव में गौरवान्वित और अभिभूत हूँ। इस सम्मान के लिए आईएमडीबी को धन्यवाद।"
सलमान खान और रोहित शेट्टी की खास हैं श्वेता तिवारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें