फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने की जस्टिन बीबर के नए एल्बम 'स्वैग' की तारीफ, शेयर किया पोस्ट

Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Justin Bieber New Album: पॉप स्टार और सिंगर जस्टिन बीबर का नया एल्बम 'स्वैग' शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। इस पर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर-सामंथा रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप स्टार और सिंगर  जस्टिन बीबर अपने नए एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। उनका 'स्वैग' एल्बम शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। यह उनका सातवां एल्बम है। इस पर तमाम सितारे और फैंस जस्टिन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सामंथा रुथ को पसंद आया यह गाना
जस्टिन बीबर के इस एल्बम में 21 ट्रैक हैं। रिलीज के साथ ही यह ग्लोबल सेंसेशन बन गया है। फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जस्टिन की एल्बम की तारीफ की है। सामंथा ने 'बटरफ्लाइज' गाने पर प्रतिक्रिया दी है। 

जस्टिन ने जारी की पूरी ट्रैक लिस्ट
सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे जस्टिन के एल्बम के 'बटरफ्लाइज' गाने की पूरी तरह से फैन गर्ल बन गई हैं। उन्होंने लिखा, 'यह ऐसे ही होता है'। बता दें कि शुक्रवार को एल्बम रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही जस्टिन ने पूरी ट्रैकलिस्ट जारी कर दी थी, जिससे दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई।
 
विज्ञापन

सामंथा-राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ घूमती दिखीं सामंथा
अभिनेत्री सामंथा रुथ की बात करें तो इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सामंथा को हाल ही में कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ वेकेशन मनाते देखा गया। दरअसल, सामंथा ने अपनी कुछ तस्वीरें हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इनमें सैम के दोस्तों के साथ-साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज भी नजर आए। सामंथा और राज बाहों में बाहें डाले सड़क पर घूमते दिखे। इस तस्वीर ने दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी है। देखना दिलचस्प होगा कि राज और सामंथा इन खबरों पर कब चुप्पी तोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें