Maa Inti Bangaaram defeated Arundhati: सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म 'मां इंटी बंगारम' पर लगातार पैसों की बारिश हो रही है। इसके साथ ही अब यह महिला प्रधान दक्षिण भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 'अरुंधति' को पछाड़ कर पहले नंबर पर आ गई है।
सामंथा रूथ प्रभु अभिनीत फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसके साथ ही अब यह साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है।
विज्ञापन
अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधति' को पछाड़ा
अब तक इस लिस्ट में 2009 में रिलीज हुई अनुष्का शेट्टी अभिनीत फिल्म 'अरुंधति' पहले स्थान पर थी। यह साउथ सिनेमा की उन महिला प्रधान फिल्माें में से एक है जिसने बॉक्स आफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। 'अरुंधति' ने उस दौर में वर्ल्ड वाइड लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद कई वर्षाें तक यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बनी रही।
अब हालिया रिलीज 'मां इंटी बंगारम' ने महज 10 दिनों के अंदर 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में अब यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मां इंटी बंगारम' की अब तक की कमाई
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने दसवें दिन अपने दूसरे रविवार को भी 5 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का वर्ल्ड वाईड कलेक्शन 78.71 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 55.86 करोड़ रुपये है। विदेशों में इसने अब तक 22.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'मां इंटी बंगारम' के बारे में
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु ने लीड रोल किया है। फिल्म एक महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। सामने से शांत और आज्ञाकारी दिखने वाली बहु परिवार से काफी कुछ छिपा रही है।
जब उसका यह राज परिवार के सामने आता है, तब कहानी में टर्न आता है। फिल्म का निर्देशन बी वी नंदिनी रेड्डी ने किया है। वहीं फिल्मी की कहानी राज निदिमोरु की है। फिल्म में सामंथा के अलावा श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविल्ली भी अहम किरदारों में हैं।