फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Raimi: सैम राइमी अफवाहों से हुए परेशान, बोले- मैं टोबी के साथ अभी 'स्पाइडर-मैन 4' पर काम नहीं कर रहा हूं

Tue, 02 Apr 2024 11:26 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सैम राइमी ने साल 2004 में फिल्म 'स्पाइडर-मैन 2' और साल 2007 में 'स्पाइडर-मैन 3' का निर्देशन किया था। सैम ने मावर्ल यूनिवर्स के साथ मिलकर साल 2022 में फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैम राइमी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिन अफवाहों का बाजार गर्म था कि वे टोबी मैग्वायर के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। लोगों को लग रहा था कि सैम राइमी टोबी मैग्वायर अभिनीत फिल्म 'स्पाइडर-मैन 4' को निर्देशित करने वाले हैं। अब खुद निर्देशक ने इन अफवाहों को संबोधित किया है। आइए आपको बताते हैं सैम राइमी ने क्या कहा है --
विज्ञापन


नहीं कर रहे हैं 'स्पाइडर-मैन 4' पर काम 
हाल ही में सैम राइमी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वे 'स्पाइडर-मैन 4' को निर्देशित कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में सैम राइमी कहते हैं, 'देखिए इस अफवाह के बारे में मैंने भी सुना है, लेकिन यह सिर्फ अफवाह ही है। मैं अभी फिलहाल 'स्पाइडर-मैन 4' पर काम नहीं कर रहा हूं। जब मुझे इसके लिए अप्रोच किया जाएगा तब मैं जरूर इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा करूंगा।'

Vijay Deverakonda: 'भले ही वह भाषा नहीं जानती हो, उनके साथ काम करना बहुत आसान', मृणाल के मुरीद हुए विजय
विज्ञापन


टोबी के साथ काम करना है पसंद 
सैम राइमी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे टोबी के साथ काम करना बेहद पसंद है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि मैं मैग्वायर और कर्स्टन डंस्ट के साथ फिर से काम करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि जब सही समय होगा तब सभी चीजें संभव हो जाएंगी, लेकिन अभी मेरे पास वास्तव में कोई कहानी या योजना नहीं है। सच में मुझे नहीं पता है कि मार्वल को अभी इसमें कोई दिलचस्पी होगी या नहीं। मुझे नहीं पता कि इस बारे में उनके क्या विचार हैं।'
विज्ञापन


Maidaan: 'चक दे इंडिया' से हो रही तुलना पर 'मैदान' के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

सैम राइमी का वर्क-फ्रंट 
सैम राइमी ने साल 2004 में फिल्म 'स्पाइडर-मैन 2' और साल 2007 में 'स्पाइडर-मैन 3' का निर्देशन किया था। सैम ने मावर्ल यूनिवर्स के साथ मिलकर साल 2022 में फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को डायरेक्ट किया था। सैम कहते हैं, 'मैंने हाल ही में मार्वल स्टूडियो के साथ काम किया है और मेरे संबंध उनके साथ अच्छे हैं, अगर 'स्पाइडर-मैन 4' के निर्माण की बात चल रही होती तो मैं जरूर सुनता या मुझे पता चल जाता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें