फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saloni Chopra: ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में जैन दुर्रानी को देख भड़की सलोनी चोपड़ा, बोलीं- मेरा गला घाेंट दिया…’

Mon, 01 Sep 2025 09:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल में फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में जैन खान दुर्रानी को एक्टिंग करते देख एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा बहुत बुरी तरह से भड़क गई हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई है। जैन खान दुर्रानी की बुरी हरकतों का भी जिक्र सलोनी ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। 

विज्ञापन
जैन खान दुर्रानी, सलोनी चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@salonichopraofficial, @zainkhandurrani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोनी चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘जब मैं बेबस बैठी थी, तब उसने मेरा गला घोंट दिया। मुझे घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया।’ इस बात के जरिए सलोनी ने साल 2018 में हुआ वो किस्सा याद दिलाया जिसमें उन्होंने जैन खान दुर्रानी पर फिजिकल, इमोशनल अब्यूज के आरोप लगाए थे। वह इस बात से दुखी हैं कि ऐसे आदमी के साथ ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ की नामी स्टार कास्ट काम रही हैं, जिसमें चर्चित वुमन एक्ट्रेस भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सलोनी चोपड़ा ने अपना दर्द किया बयां 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सलोनी ने पहले तो बताया कि कैसे जैन खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया। जब उन्होंने उसका धोखा पकड़ लिया तो दुर्रानी ने मार-पीट की। आगे वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘खुद को फेमिनिस्ट कहने वाले लोग उसके (जैन खान दुर्रानी) साथ में खड़े हैं। उसके साथ काम कर रहे हैं।’ वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘जो महिलाएं आवाज उठाती हैं, उन्हें सजा दी जाती है। मेरी जैसी आवाज उठाने वाली महिलाएं काम पाने के लिए संघर्ष करती हैं। जबकि महिलाओं को पीटने वाले आदमी को प्राइम टाइम स्लॉट में काम मिलता है।’ वह सवाल पूछती हैं, ‘बॉलीवुड ऐसे आदमियों के साथ काम क्यों करता रहता है?’  
 

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

बताते चलें कि सलोनी चोपड़ा और जैन खान दुर्रानी 2010 में रिलेशनशिप में थे। लेकिन जैन खान दुर्रानी के हिंसक व्यवहार के कारण सलाेनी ने अपना रिश्ता तोड़ लिया। जब सलाेनी ने इस मुद्दे को पब्लिक में उठाया तो जैन दुर्रानी ने माफी मांगी। वैसे उस समय कई महिलाओं ने जैन खान दुर्रानी पर सलोनी जैसे ही आरोप लगाए थे। 

फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में नजर आएंगे ये कलाकार 
यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसमें सोनी राजदान, शीबा चड्ढा, सबा आजाद जैसी एक्ट्रेस नजर आईं है। फिल्म का का निर्देशन दानिश रेंजू ने किया है और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और शफत काजी हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें