फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तलाक का सारा दोष उन्होंने खुद पर लिया’, सलमान खान का बड़ा बयान; भाई सोहेल और सीमा के अलग होने पर बोले एक्टर

Mon, 03 Aug 2026 05:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alliance Show: एक्टर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह भी इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। अब सलमान खान ने उनके रिश्ते पर बात की है।
विज्ञापन
सलमान खान, सोहेल खान और सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 2022 में अपनी शादी खत्म कर दी थी। दोनों ने करीब 20 साल साथ बिताए थे। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है और अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

विज्ञापन

शो में जब सीमा की एंट्री हुई, तो सोहेल के लिए यह एक सरप्राइज था। दोनों ने अपने रिश्ते पर बात करने की कोशिश भी की, हालांकि कुछ दिन पहले सीमा शो से बाहर हो गईं।

सलमान ने तलाक पर क्या कहा? 
हाल ही में शो में सोहेल का हौसला बढ़ाने के लिए उनके भाई सलमान खान पहुंचे। हालिया एपिसोड से सामने आए वीडियोज में सलमान सोहेल से दिल की बात करते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘क्या तुम अभी भी सीमा की बात सुनते हो? मेरे इस नेक भाई ने सारा दोष खुद पर ले लिया। लेकिन मैं एक भाई होने के नाते जानता हूं कि वह कितनी कोशिश कर रहा है। अंदर से वह सब कुछ सह रहा है, बस अपने अंदर रख रहा है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेल खान, सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम
24 साल बाद अलग हुए थे सोहेल और सीमा
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी की थी। दोनों ने भागकर शादी की थी। पहले उन्होंने आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी की, फिर निकाह किया। 

कपल के दो बेटे हैं- निर्वाण और योहान। करीब 24 साल साथ रहने के बाद, 2022 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान ने पहली बार सुनाया जेल का किस्सा, बोले- 'छोटी सी जगह में 60-70 लोग रहते थे, वहीं बाथरूम…'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें