शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान बोले- 'हमेशा जवान रहो'
सलमान खान ने सोमवार को देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान को बधाई दी। उन्होंने एक्टर की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' पोस्ट किया। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। हमेशा जवान रहो किंग। यह मेरी दुआ है'।
किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
शाहरुख बोले- 'भाई आपने बोला, इसलिए मेहनत की'
इसके बाद शाहरुख खान ने भी दबंग खान को बड़ा प्यारा सा जवाब दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी खुलासा कर दिया कि फिल्म 'किंग' में वे सलमान खान की सलाह पर शर्टलेस हुए। शाहरुख ने लिखा है, 'आपने कहा था बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है। सिर्फ इसलिए मेहनत की। हमेशा लव यू भाई'।
बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुआ। 'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख खान शर्टलेस अवतार में नजर आए हैं।
किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
कब रिलीज होगी 'किंग' फिल्म?
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का पहला गाना मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया। इसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गया है। वहीं, एड शीरन ने गाने में इंग्लिश रैप लाइन्स गाई हैं। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।