हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शानदारा वॉच पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता इस समय 'सिकंदर' फिल्म से काफी चर्चा में हैं। अब इस पोस्ट ने फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं इस खास घड़ी के बारे में।
सलमान ने पहनी एक खास वॉच
अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में सलमान भगवा रंग की राम जन्मभूमि घड़ी पहने दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन मे लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने एक भाई चारे का संदेश देने का प्रयास किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Deva On Ott: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भसड़ मचाने आ रहा ‘देवा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
नेटिजंस की आ रही शानदार प्रतिक्रिया
अभिनेता के इस पोस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के अयोध्या राम मंदिर से जुड़े इस वॉच को देख नेटिजंस उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत अपनाने के लिए प्रशंसा दे रहे हैं। इसपर अब्दु रोजिक ने कमेंट किया कि मिलते हैं भाईजान जब हम छोटा बड़ा फिल्म करेंगे। इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके इस लुक और घड़ी की तारीफ करते दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
जानिए इस घड़ी की कीमत?
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है। 'सिकंदर' रिलीज से पहले अभिनेता ने इस वॉच को पहनकर एक खास संदेश देने का काम किया है।