फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान करना चाहते हैं अनन्या और जाह्नवी के साथ काम, लेकिन यहां फंस रहा पेंच

Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan On Age Gap: सलमान खान ने कहा है कि वह अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन लोग उम्र का अंतर बताकर इस काम मुश्किल बना देंगे।
विज्ञापन
जाह्नवी सलमान अनन्या - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का प्रमोशन कर रहे हैं। सलमान ने युवा अभिनेत्रियों के साथ अपनी फिल्मों को लेकर हो रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के साथ काम करना चाहेंगे, लेकिन लोग उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर उनकी आलोचना करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

अनन्या और जाह्नवी के साथ काम हो जाएगा मुश्किल
बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सलमान ने उम्र के अंतर पर खुलकर बात की और कहा कि वह युवा अभिनेत्रियों के साथ केवल उन्हें बड़ा मंच और मौका देने के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अनन्या या जाह्नवी के साथ काम करना चाहता हूं, तो लोग मेरे लिए इसे मुश्किल बना देते हैं क्योंकि तब वे उम्र के अंतर के बारे में बात करते हैं।  इसके बावजूद, मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा। 
Salman Khan: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने संजय दत्त को लेकर किया बड़ा एलान, एक साथ नजर आएंगे दोनों दोस्त
 

ईद के दिन ओटीटी पर देखिए सलमान खान की कई फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
युवा पीढ़ी ने कर दिया था इंकार
इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने एक बार एक फिल्म निर्माता को एक साथ कई कलाकारों को लेकर कुछ बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन मौजूदा पीढ़ी के सभी अभिनेताओं ने एक-दूसरे के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। सलमान के बताया "सभी बहुत हैरत में पड़ गए। हम मल्टी-कास्ट फिल्में करने में सहज थे क्योंकि हमारे लिए यह ऐसा था कि हमारे सभी प्रशंसक एक साथ मिलकर फिल्म को हिट बनाते। हमने एक साथ 100-200 दिन काम किया।"
Avneet Kaur Video: घर के अंदर अवनीत कौर ने दिखाए डांस मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो
 
विज्ञापन

फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@a.r.murugadoss
उम्र के अंदर पर सलमान ने सुनाई खरी खोटी
बहरहाल सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च यानी कि ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने उम्र के गैप के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था "सोशल मीडिया वाले आज कल पीछे पड़ जाते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि अभिनेत्री और मुझमें 31 साल का गैप है। अरे जब अभिनेत्री को दिक्कत नहीं है। अभिनेत्री के पिता को दिक्कत नहीं है, तो तुमको क्यों दिक्कत है? कल जब उसकी शादी हो जाएगी और उसके बच्चे होंगे और बड़ी स्टार बन जाएगी, इसके बावजूद वह काम करना जारी रखेगी?"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें