फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने लॉन्च किया ISRL सीजन 2, अपने रेसिंग शौक पर की बात, बोले- 'अब मौका नहीं मिलता'

Wed, 16 Jul 2025 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan unveiled Season 2 of ISRL: अभिनेता सलमान खान ने  इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 लॉन्च किया है। वे इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही बतौर इनवेस्टर भी वे जुड़े हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान ने आज मंगलवार को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 लॉन्च किया है। वे बतौर इनवेस्टर भी आईएसएलआर से जुड़े हैं।  साथ ही दबंग खान इसके एंबेसडर भी हैं। मुंबई में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के लॉन्च इवेंट में एक्टर ने लोगों को रेसिंग के दौरान रखने वाली सावधानियों पर बात की।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : पीटीआई
बोले- 'मैं शुरू से राइडर रहा हूं'
सलमान खान ने साथ ही बताया कि उन्हें भी रेसिंग का शौक रहा है। सलमान खान ने कहा, 'मैं हमेशा से एक राइडर रहा हूं। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक, मुझे सब पसंद हैं। हालांकि, अब मैं उतना ज्यादा राइड नहीं कर पाता हैं। सड़क पर रेसिंग का उतना मौका नहीं मिलता। एक बात है कि रोड पर रेसिंग करना न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके आस-पास के सभी लोगों के लिए भी असुरक्षित है'।
 

सुरक्षा के साथ फॉर्महाउस पर करते हैं राइडिंग
सलमान खान ने आगे कहा कि अपने रेसिंग के शौक को वे फार्म में पूरा कर लेते हैं। वहां उनके लिए ट्रैक बनाए गए हैं। हालांकि, वे ज्यादा जंप नहीं कर पाते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं पूरी सेफ्टी के साथ फॉर्म में राइड करता हूं। मगर, मैं ज्यादा जंप नहीं करता, क्योंकि शूटिंग पर भी जाना पड़ता है। कहीं गिर-गिरा गया तो तीन-चार महीने शूटिंग पर भी नहीं जा पाऊंगा'
विज्ञापन

सलमान खान की आगामी फिल्म
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। इसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें