फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया', छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देने पर ट्रोल हुए सलमान खान

Fri, 24 Jul 2026 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: नीट परीक्षा लीक मामले पर हो रहे छात्र आंदोलन को लेकर बीते दिन सलमान खान ने एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने छात्रों से घर लौटने की अपील की थी। इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र आंदोलन पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं। बुधवार को सलमान खान ने छात्र आंदोलन के समर्थन में पोस्ट किया था। इसके बाद बीती रात उन्होंने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए छात्रों से घर लौटने की अपील की। सलमान ने छात्रों से कहा कि वे निश्चिंत होकर घर वापस लौट जाएं। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की। इस पोस्ट पर भाईजान को ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

सलमान ने क्या कहा था?
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। एक्टर ने अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे 'बीइंग ह्यूमन' का मग फ्लॉन्ट करते दिखे। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।' साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के लिए लिखा, 'सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'

सलमान खान पर नाराज हुए नेटिजंस
छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने की सलाह दिए जाने पर सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सलमान खान को राजनीतिक रूप से हाईजैक कर लिया गया है'। एक यूजर ने लिखा है, 'भाई आपका ये पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार है'। एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन, आपको छात्रों और माता-पिता का दर्द समझने के लिए सबसे पहले आपको शादी और बच्चे करने की जरूरत है'। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान भाई अपने स्टेटमेंट अपनी फिल्म के टाइटल की तरह बदल रहे हैं। जैसे 'बैटल ऑफ गलवां' से 'मातृभूमि' किया गया।









विज्ञापन

फैंस आए साथ- बोले- 'भाई ने बोला करने का तो करने का'  
एक तरफ सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है, तो वहीं उनके प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 26 दिन से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इसके बाद फैंस के कमेंट्स भी आ रहे हैं और लिख रहे हैं, 'भाई ने बोला करने को तो करने का'। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें