'बिग बॉस 19' के मंच पर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे अयान, साथ नजर आए सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayaanlall
कई लोग मानते हैं कि सलमान खान कुनिका और आपके परिवार के लिए बायस्ड हैं। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे?
मेरी जर्नी बहुत धीरे-धीरे शुरू हुई। 14 साल की उम्र से मैंने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया और लगातार ऑडिशन दिए। फिल्म ‘सिकंदर’ में पहली बार मुझे सलमान सर से मिलने का मौका मिला। मेरे गाने उनके पास पहुंचे और उन्होंने कहा, 'अयान, मुझे इसमें से एक गाना चाहिए। क्या तुम मेरे प्रोजेक्ट्स के लिए बनाओगे?' यह मौका किसी रिश्ते या परिवार के कारण नहीं मिला बल्कि मेहनत और टैलेंट की वजह से मिला। फिल्म के सेट पर 300 लोग थे लेकिन सलमान सर हर किसी के साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं और हमेशा देखते हैं कि किसी की नीयत सही है या नहीं। मेरी मां और सलमान सर की बातचीत या फेस‑टू‑फेस मिलना 25 साल से नहीं हुआ। लेकिन फिर भी अगर किसी की नीयत सही होती है तो सलमान सर मदद करने से पीछे नहीं हटते। यही उनकी इंसानियत है। वह बिना वजह किसी को फेवर नहीं करते हैं। देखिए, सपोर्ट हमेशा मेहनत और सही नीयत होने पर ही मिलता है।
अगर आप अपनी मां के लिए एक विश मांग सकते, तो क्या मांगते?
देखिए, मेरी मां अब 61 साल की हैं। अगर मुझे एक विश मांगने का मौका मिले, तो मैं यही चाहूंगा कि ‘बिग बॉस’ में उन्हें वो पल मिलें, जो उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी पूरी तरह महसूस नहीं किए। मैं चाहता हूं कि वह ऐसा महसूस करें, जैसे उनकी उम्र कुछ पल के लिए पीछे चली गई है और वो फिर से 35 की उम्र वाली खुशियां जी रही हों। यह शो उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट का मंच नहीं है, यह उनके लिए वह मौका है, जहां उन्हें फेम, प्यार और सम्मान मिल सके, जो उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बावजूद पूरी तरह से नहीं पाया है। मेरी मां ने हमेशा अपने काम में पूरी ईमानदारी दिखाई है। वह एक मिसाल हैं। अगर यह रियलिटी शो उन्हें खुशी और संतुष्टि दे सके, तो मेरे लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी। मैं चाहता हूं कि हर कोई समझे कि मेरी मां ने अपने जीवन में कितनी चुनौतियां झेली हैं। अगर आज उन्हें अलग पहचान और प्यार मिल सके, तो मैं दुनिया का सबसे खुशहाल इंसान बन जाऊंगा।
कुनिका जी के अलावा घर में ऐसा कौन सा कंटेस्टेंट है, जिसे आप ट्रॉफी के काबिल मानते हैं?
मेरे हिसाब से उनके अलावा नेहल सबसे काबिल कंटेस्टेंट हैं। वह अकेले, पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं, अपने आत्मविश्वास और मेहनत से हर चुनौती का सामना कर रही हैं। घर में उनके दोस्त कम हैं, लेकिन उनके अंदर बहुत हिम्मत है। यही वजह है कि नेहल सच में ट्रॉफी के काबिल हैं।
पूरा इंटरव्यू यहां देखें-