फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कब होगा आधिकारिक एलान

Sat, 09 Aug 2025 03:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan to work with Sooraj Barjatya: वर्षों बाद अब सलमान खान फिर से सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करने जा रहे हैं, इस बात का ऐलान तो पहले ही हो गया था। लेकिन अब फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्टर-़डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ आने को तैयार हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी पारिवारिक फिल्मों के जरिए खूब एंटरटेन किया है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब ये जोड़ी एक नए पारिवारिक ड्रामा और लवस्टोरी के साथ वापसी कर रही है।
विज्ञापन


सूरज बड़जात्या ने फिल्म पर की बात 
सूरज बड़जात्या ने जूम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में जानकारी दी कि वो इस फिल्म के जरिए एक बार फिर वही पारिवारिक माहौल, सादगी और छोटे-छोटे पलों में छिपी खुशियों को दिखाने की कोशिश करेंगे, जो उनकी फिल्मों की पहचान रही हैं। उनका मानना है कि दर्शक आज भी ऐसी कहानियों से जुड़ते हैं जो दिल से कही गई हों और जिनमें रिश्तों की गर्माहट हो।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान के लिए फिल्म लिखना इस बार एक चुनौती है क्योंकि वो चाहते हैं कि उनका किरदार उसी मस्तीभरे अंदाज में हो, लेकिन उम्र के अनुसार थोड़ा परिपक्व भी दिखे। इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में सूरज ने बताया है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा नवंबर में की जाएगी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Teaser: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, इस दिन मिलेगी फिल्म की पहली झलक

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म को एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा बताया जा रहा है, जो राजश्री प्रोडक्शन की बाकी फिल्मों की ही तरह होगी। हालांकि अभी फिल्म में कौन काम करेगा, उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। सूरज बड़जात्या ने बस इतना कहा कि ये फिल्म दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देगी, जिसमें रिश्ते, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों की झलक मिलेगी।

2015 के बाद फिर साथ आएंगे सलमान और सूरज
सलमान खान और सूरज बड़जात्या की आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 2015 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान एक शाही परिवार के वारिस के रूप में नजर आए थे, जबकि सोनम कपूर ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें