सूत्रों के मुताबिक, पायरेसी के इस बड़े मामले की जांच अर्नस्ट एंड यंग जैसी प्रतिष्ठित ऑडिटिंग कंपनी से करवाई गई। इस जांच में सामने आया कि फिल्म को तकरीबन 91 करोड़ रुपये का नुकसान पायरेसी की वजह से झेलना पड़ा।
‘सिकंदर’ को लीक हुए सीन पड़े भारी
खास बात ये रही कि लीक हुए वर्जन में थिएटर में रिलीज न किए गए कई सीन भी शामिल थे। इनमें कुछ इमोशनल सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर और कुछ किरदारों के डेवलपमेंट से जुड़े सीक्वेंस थे, जो दर्शकों को ऑफिशियल रिलीज में नहीं देखने को मिले। एक सीन में सिकंदर की पत्नी के वकील बनने के सपने का जिक्र था, वहीं एक और सीन में मेडिकल स्टूडेंट्स सिकंदर से धारावी में मिलते हैं। इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों की मानें तो फिल्म की लीकिंग CBFC से अप्रूवल मिलने के बाद ही हुई थी, जिससे शक की सुई कुछ अंदरूनी लोगों की तरफ भी घूम रही है।
बीमा क्लेम करेंगे मेकर्स
अब मेकर्स इस भारी नुकसान की भरपाई के लिए बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बीमा पहले ही एक बड़े अमाउंट के लिए कराया गया था, जिससे इस तरह के किसी आकस्मिक घाटे की भरपाई की जा सके।
फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना ने भी लीड रोल निभाया था। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर शुरुआत में जबरदस्त क्रेज देखा गया था, लेकिन बाद में इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
रिलीज के बाद हुई पायरेसी का शिकार
फिल्म की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही इसकी पायरेसी की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। अब इस मामले ने न सिर्फ मेकर्स के सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है, बल्कि इंडस्ट्री में पायरेसी की गंभीरता पर भी एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।