बाप-बेटे की जोड़ी माशाअल्लाह
सलमान खान के पोस्ट तो शानदार होते ही हैं, इन दिनों उनके कैप्शन भी खूब दमदार होते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। काउबॉय लुक में सलमान खान और सलीम खान ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं। कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है, 'बाप बाप होता है'। तस्वीरों में सलीम खान कुर्सी पर बैठे हैं। सलमान खान उनके पीछे खड़े हैं और पिता के साथ बड़ी आत्मीयता से गले लगते हुए तस्वीरें क्लिक कराई हैं।
दबंग खान ने ईश्वर को कहा शुक्रिया
अपने पोस्ट के साथ सलमान खान ने लिखा है, 'हाउडी पार्टनर ही हाव एट 91 एट 1 हैविंग वन, बाप-बाप होता है। वह असली मॉनस्टर हैं। हम सब के बाप में है दम, वंदे मातरम। एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है। आप लोग समझ गए? ईश्वर बहुत दयालु रहे हैं। एक तस्वीर में सलमान खान ने अपने पिता के हाथ थाम रखे हैं।
नेटिजंस ने क्या कहा?
सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजंस और फैंस कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। डब्बू मलिक ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल डेलबर आर्या ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। सलमान के फैंस उन्हें कैप्शन किंग कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'एक पुत्र के रूप में सलमान खान बहुत कुछ सिखाते हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'बाप बेटे की जबर जोड़ी'।