बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर 'बैटल ऑफ गलवां' सेट से एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गई है। नेटिजंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शूटिंग सेट पर दिखे अभिनेता
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग करते दिख रहे हैं। साझा की गई तस्वीर में अभिनेता के माथे से खून बहता दिख रहा है और वो वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान के सामने एक्शन के लिए क्लैपरबोर्ड लगा हुआ दिख रहा है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
सलमान खान की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है और दर्शकों द्वारा इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘भाई फिर से फॉर्म में आ गए हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, टथिएटर में इस बार बवाल मचा देना सलमान भाई।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘इतिहास रचने वाले हैं।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 19: आ गई किस्मत की बारी, BB 19 में कौन होगा नॉमिनेट और किसपर लटकेगी तलवार? कंटेस्टेंट्स की हालत पस्त
'बैटल ऑफ गलवां' फिल्म के बारे में
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान', 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया था। यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।