फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छह महीने खाली बैठे रहे सलमान तब पिता ने की थी मदद; बोले- 'सारा क्रेडिट भाग्यश्री ले गईं', वीडियो वायरल

Wed, 02 Sep 2026 03:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Salman Khan On Bhagyashree: सलमान खान का करियर फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा चमकता रहा है। मगर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी उनके पास काम नहीं था।
विज्ञापन
मैंने प्यार किया - फोटो : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर ने ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद के मुश्किल दौर को याद किया है। जानें क्या कहा सलमान ने? 

विज्ञापन


ब्लॉकबस्टर फिल्म पर क्या बोले सलमान? 


सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स के इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं। मगर  सलमान खान की 'आप की अदालत' में हुई एक पुरानी बातचीत की क्लिप फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सलमान ने कहा…

  • मैंने प्यार किया’ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। 
  • इस फिल्म के बाद मुझे 6 महीनों तक कोई काम नहीं मिला। 
  • उसी समय भग्यश्री ने फिल्मी दुनिया छोड़ने का निर्णय ले लिया। 
  • वह एक्टिंग को छोड़ अपना घर बसाना चाहती थीं। उनके इस फैसले से मुझे लगा कि अब मुझे काम मिलेगा भी नहीं। 
  • उन्होंने शादी कर ली और फिल्म का सारा क्रेडिट ले गईं। सबको लगा कि वह मुख्य किरदार थीं। मैं तो जैसे था ही नहीं।

सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पति सलीम खान ने किया सपोर्ट 

अपनी बातचीत में सलमान ने आगे बताया कि उनके पिता सलीम खान ने उस मुश्किल दौर में उनकी मदद की। उनके पिता ने फिल्ममेकर जीपी सिप्पी को फोन किया। इसके साथ ही उनसे रहा कि वह यह घोषणा करें कि वह जल्द सलमान को अपनी फिल्म के लिए साइन करेंगे। सिप्पी ने ऐसा ही किया इसके बाद एक्टर के लिए चीजें कुछ आसान हो गईं।

विज्ञापन

सलमान खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान वर्कफ्रंट

अभिनेता सलमान खान एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म नयनतारा के साथ एक पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है। इसे फिलहाल SVC63 के नाम से जाना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली ने किया है। यह फिल्म सलमान और नयनतारा की इस फिल्ममेकर के साथ पहली बार काम करने वाली फिल्म है। मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए ईद 2027 में थिएटर रिलीज की तारीख तय कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें