फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan-Sanjay Dutt: सऊदी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करते दिखे सलमान-संजय दत्त, सेट से वीडियो हुआ लीक

Wed, 19 Feb 2025 06:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों खबर मिली थी कि सलमान खान और संजय दत्त दर्शकों को एक अमेरिकन यानी हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दोनों एक्टर सऊदी अरब पहुंच भी चुके हैं। हाल ही में इसी फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है। जिसमें सलमान और संजय दत्त शूटिंग करते हुए दिखे।

विज्ञापन
सलमान खान-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सलमान खान और संजय दत्त सऊदी अरब में एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दर्शकों को अब तक पता नहीं था कि ये दोनों कलाकार इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन हाल ही में इसी फिल्म की शूटिंग से लीक हुआ वीडियो सलमान और संजय दत्त के किरदारों के बारे में हिंट दे रहा है। जानिए, क्या दिखा फैंस को शूटिंग के लीक वीडियो में। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से लीक हुए वीडियो में सलमान और संजय दत्त - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

ऑटो के साथ खड़े नजर आए सलमान-संजय 
सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म का जो वीडियो लीक हुआ है, उसमें संजय दत्त काले सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान ऑटो ड्राइवर जैसे गेटअप में दिखे। साथ ही दोनों एक ऑटो के पास खड़े हैं। इन एक्टर्स के आस-पास हॉलीवुड फिल्म की पूरी टीम खड़ी नजर आ रही हैं। 

कैमियो रोल कर रहे हैं 
सऊदी अरब में शूट हो रही है इस हॉलीवुड फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो रोल होगा। यह एक थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। सऊदी में सलमान खान काफी फेमस हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा हॉलीवुड फिल्म बनाने वाले मेकर्स लेना चाहते हैं। इसलिए सलमान और संजय दत्त को फिल्म में कैमियो रोल ऑफर किया गया है।

सलमान-संजय पहले भी साथ कर चुके हैं एक्टिंग
सलमान खान और संजय दत्त पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्म ‘साजन’ और ‘ये है जलवा’ में साथ दिखे थे। ‘साजन’ रोमांटिक ड्रामा थी, वहीं ‘ये है जलवा’ एक कॉमेडी रोमांस वाली फिल्म थी। साल 2012 में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान ने कैमियो किया था, इसमें संजय दत्त भी अहम रोल में थे। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह ‘सिकंदर’ में देखेंगे। वहीं संजय दत्त भी ‘वास्तव 2’ में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें