फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khalifa VS Insidious: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' ने दिखाया दम; भारत में कैसी रही 'इनसिडियस' की शुरुआत?

Fri, 21 Aug 2026 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khalifa and Insidious Box Office: भारतीय सिनेमाघरों में आज शुक्रवार को अमेरिकी हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' लग गई है। पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' भी है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' चर्चा बटोर रही हैं। हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भी सजी हुई है। इसके अलावा आज अमेरिकी फिल्म 'इनसिडियस' ने भी दस्तक दी है। इसके अलावा सलमान खान और संजय दत्त की '7 डॉग्स' भी भारत में रिलीज हुई है। साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' भी है। किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन

'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' - फोटो : सोशल मीडिया
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' का कलेक्शन
अमेरिकी हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' आज 21 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी है। यह इनसिडियस-द रेड डोर का सीक्वल है और इनसिडियस फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म है।
  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.21 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इंग्लिश भाषा में फिल्म ने 66 लाख रुपये कमाए हैं, हिंदी पट्टी में 43 लाख रुपये जुटाए हैं।
  • तमिल में आठ लाख रुपये और तेलुगु से सिर्फ चार लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

खलीफा - फोटो : एक्स
'खलीफा' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' कल 20 अगस्त को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की।
  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • आज दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये रहा है।
  • पहले दिन के मुकाबले आज कमाई में गिरावट देखी गई है।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 6.92 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • बता दें कि वैसाख के निर्देशन में बनी 'खलीफा' सोने की तस्करी पर आधारित है।
विज्ञापन

'7 डॉग्स' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
'7 डॉग्स' भी हुई रिलीज
इंटरनेशनल एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' भी आज शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। भारत में इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी है। भारत में यह हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई है। बता दें कि यह मूल रूप से सऊदी अरब की फिल्म है, जो इस साल मई के आखिर में मिडिल ईस्ट में रिलीज होकर जबर्दस्त कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भारत में इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े उपलब्ध नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें