फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 22 May 2025 04:40 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Security Breach: बीते दो दिनों में सलमान खान के घर में दो अंजान लोगों ने घुसने की कोशिश की। इसके साथ ही एक्टर की सिक्योरिटी में भारी चूक का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


मंगलवार को शख्स ने घुसने की कोशिश की
सबसे पहले मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। यह युवक कार में पीछे छिपकर सलमान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

बिल्डिंग में रहने वाले व्यक्ति की कार में छिपकर पहुंचा
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक को पहले सुबह सलमान के घर के आसपास घूमते देखा गया। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसे जाने के लिए कहा। बाद में शाम को युवक बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति की कार में बैठकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा। हालांकि, पुलिस ने उसे फिर से रोक लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अभिनेता से मिलना चाहता था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, पिता सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा

सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट से सलमान के फ्लैट तक पहुंची गई थी महिला
इसके बाद बुधवार रात एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक जा पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। 



मुंबई पुलिस ने कंफर्म की दोनों घटनाएं
मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया। मुंबई पुलिस के डीसीपी की मानें तो युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार रात को सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ में यह पता लगाने का भी प्रयास कर रही है कि क्या दोनों का कोई कनेक्शन है? 
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : एक्स- @BeingSalmanKhan
पिछले साल हुई थी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने बाद में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले के बाद ही सलमान की सिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था।

सलमान को मिली है कड़ी सुरक्षा
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है। इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफी कड़ी है। निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है। सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें