फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: मौत से दो दिन पहले काजोल के पिता ने सलमान से की थी ये डिमांड, अभिनेता ने किया खुलासा

Fri, 26 Sep 2025 11:18 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol-Twinkle Chat Show: बीते गुरुवार से काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो ‘टू मच’ का आगाज हुआ। इस शो में सलमान और आमिर खान मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान भाईजान ने काजोल के पिता के साथ अपने रिश्ते पर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
काजोल और सलमान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल और ट्विंकल खन्ना के बहुचर्चित शो ‘टू मच’ की शुरुआत 25 सितंबर से हो गई। इस शो में सबसे पहले मेहमान के तौर पर आमिर और सलमान खान शामिल हुए और दोनों ने खुलकर अपने विचार प्रकट किए। हालांकि बातचीत के दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब सलमान ने काजोल के पिता और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के साथ अपने रिश्ते को याद किया, जिनका 2008 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। चलिए जानते हैं पूरी बात। 

काजोल के पिता के करीबी थे सलमान खान

विज्ञापन

सलमान खान ने बातचीत में काजोल के दिवंगत पिता और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी संग अपने संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘काजोल के पिता और हम बहुत करीब थे, बहुत करीब। वह हफ्ते में लगभग दो बार घर आते थे। दरअसल, अपने निधन से ठीक दो दिन पहले, वह आए थे। वह उस दिन हमेशा की तरह अपनी लुंगी पहने हुए आए थे। हालांकि वह बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और उनकी तबियत ठीक नहीं थी।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: ‘हमारा सफर काफी शानदार रहा’, आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई

विज्ञापन

आखिरी बातचीत को किया याद
सलमान ने काजोल के पिता संग अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताया, जो कई साल तक उनके यादों में रहीं। अभिनेता ने कहा, ‘उन्होंने कहा, 'यार, एक ड्रिंक पिला' मैंने जवाब दिया, 'नहीं, शोमू दा, मैं…' लेकिन उन्होंने जिद की, 'मैं कुछ दिनों में जा रहा हूं। एक मेरे को पिला दे।' मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। उन्होंने फिर कहा, 'पिला यार।' तो मैंने उनके लिए एक ड्रिंक बनाई और दो दिन बाद, उनकी मौत हो गई।’ पिता के बारे में इस बात को सुनकर शो होस्ट काजोल भावुक हो गईं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘सिकंदर’ में देखा गया था। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें ‘बैटल ऑफ गलवां’ में देखा जाएगा। वहीं इस वक्त अभिनेता बिग बॉस 19 शो को होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें