सूरज बड़जात्या ने दिया सलमान को प्रेम नाम
सलमान खान को इंडस्ट्री में प्रेम नाम से जाना जाता है। यह नाम उन्हें सूरज बड़जात्या ने दिया। उन्होंने अपनी फिल्मों में सलमान खान को इसी नाम से पेश किया। सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। सूरज बड़जात्या की पहली ओटीटी सीरीज जब आई है तो सलमान खान ने इसे बेहद खास बताया है।
Bada Naam Karenge Review: अब ओटीटी पर चमका राजश्री का ‘सूरज’, बताया- जेन जी को परखने की नहीं समझने की जरूरत
बोले- यह सीरीज कुछ खास है
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'बड़ा नाम करेंगे' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे! सूरज, देवांश और पूरी टीम को बहुत शुभकामनाएं। यह सीरीज कुछ खास होने वाली है'। बता दें कि 'बड़ा नाम करेंगे' को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
गुल्लक फेम पलाश ने किया है निर्देशन
सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' का निर्देशन 'गुल्लक' फेम पलाश वासवानी ने किया है। इसमें रितिक घनशानी , आयशा कडुस्कर , कंवलजीत सिंह , अलका अमीन , राजेश जैस , दीपिका अमीन , जमील खान और राजेश तैलंग जैसे सितारे अहम रोल में हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।