फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का कायल बॉलीवुड: सलमान बोले- कमाल कर दिया पायलट जी, शाहरुख-करण ने भी की तारीफ

Sat, 03 Oct 2026 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उन्हें सलाम ठोका है।
विज्ञापन
सलमान-शाहरुख और कैप्टन स्मित मच्छार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। कैप्टन की बहादुरी के कायल सलमान खान भी हो गए हैं। उन्होंने स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और उन्हें सलाम किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान बोले- 'बहुत शानदार ब्रो...'
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें भाईजान ने अपने अंदाज में कैप्टन मच्छार की तारीफ की है। सलमान खान ने लिखा है, ''कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आप को सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। बहुत ही शानदार ब्रो'।
 

रणवीर सिंह ने भी की तारीफ
फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी का परिचय देते हुए फ्लाइट में सवार यात्रियों की जान बचाई। दुनिया के बड़े बड़े नेताओं ने उनके इस साहस को सलाम ठोका है। सलमान के अलावा एक्टर रणवीर सिंह ने भी कैप्टन मच्छार की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्मित मच्छार की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'साहसी कप्तान'। साथ ही सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी बनाए हैं। इसके साथ रणवीर ने फिल्म धुरंधर का गाना 'जान से गुजरते हैं' बैकग्राउंड में लगाया है।

कल प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की थी बात
बीते दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की और उनकी बहादुरी को सराहा, जिनके साहस से फ्लाईदुबई के विमान में सवार क्रू सदस्यों समेत 180 लोगों की जान बच सकी थी। बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार ही फ्लाईदुबई के उस विमान के पायलट थे, जिसे ओमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर क्रैश करने की कोशिश की। कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और सूझ-बूझ की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से घटना से बारे में पूरी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के अनुभव के बारे में जाना और पूछा कि ऐसे मुश्किल हालात में भी उन्होंने कैसे खतरे का सामना किया और हिम्मत बनाए रखी। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की। 
 

शाहरुख खान बोले- 'देश को आप पर गर्व है'
अभिनेता शाहरुख खान ने भी स्मित मच्छार की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे। मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आपने जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है। यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा का एक बेहतरीन उदाहरण है। मैं दुआ करता हूं कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों। देश को आप पर गर्व है'।

विज्ञापन

करण जौहर बोले- 'आप आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हो'
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप पर गर्व है। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें