फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर की प्रेम कहानी में सलमान की रही है अहम भूमिका! जहीर इकबाल ने किया खुलासा

Mon, 30 Sep 2024 05:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में एक शो के दौरान खुलासा किया कि उन दोनों को मिलाने में सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। यह दोनों बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। जून में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने हमेशा अपने प्यार का इजहार खुलकर किया। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। अब हाल ही में जहीर इकबाल ने एक शो के दौरान खुलासा किया कि सलमान खान ने सोनाक्षी और जहीर को एक करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


सलमान ने निभाई अहम भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शो के दौरान होस्ट जय भानुशाली ने नवविवाहित सोनाक्षी और इकबाल से पूछा कि क्या उनके रिश्ते में कोई ऐसा है, जिसने उन्हें मिलाने में अहम भूमिका निभाई हो। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘उन्होंने सबसे पहले इस बात को नोटिस किया। सलमान खान ने मुझे कॉल किया और कहा कि तुम मेरा परिवार हो और वह भी मेरा परिवार है, तो तुम दोनों के बीच क्या हो रहा है? जिस पर, मैंने कहा कि हमारे बीच सच्ची भावनाएं हैं और हम सच में एक-दूसरे से प्यार करते हैं।’
Ananya Panday: एआई के दुरुपयोग पर खुलकर बोलीं अनन्या पांडे, कहा- सरकार को बनाने होंगे आवश्यक नियम
विज्ञापन


एक-दूसरे से घंटो करते थे बातें
अभिनेता ने आगे कहा, ‘हम उस समय प्यार में नहीं थे, लेकिन हम एक-दूसरे को पसंद करते थे। हम डेटिंग नहीं कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि हम अक्सर कोने में घंटों बातें करते थे।’ जहीर के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया। 

सात वर्ष तक छुपाकर रखा रिश्ते को
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने इस साल की शुरुआत में शादी करने से पहले सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा। हाल ही में एक साक्षात्कार में सोनाक्षी ने नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने की बात कही। अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि निजी मामलों को निजी ही रहना चाहिए, खासकर तब जब आप सुर्खियों में रहते हों।
Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' की कास्टिंग के लिए तीन घंटे तक मुकेश खन्ना को मनाते रहे रणवीर सिंह, फोटोशूट बना वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें