फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Movies Hit Songs: ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्में ही नहीं उनके गाने भी रहे हिट, देखिए लिस्ट

Wed, 19 Mar 2025 09:10 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movies Hit Songs: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल ‘ईद’ रिलीज होने वाली है। इस मौके पर हम अभिनेता के ईद पर रिलीज फिल्मों के हिट गानों के बारे में जान लेते हैं।
 
विज्ञापन
सलमान खान के हिट गाने - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल ‘ईद’ रिलीज हो रही है। फैंस अभिनेता की फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। मंगलवार को फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'नाचे सिकंदर' रिलीज हुआ। सलमान की फिल्में ही नहीं उनके गाने भी जबर्दस्त हिट हुए हैं। खासकर उन फिल्मों के जो ईद पर रिलीज हुई हैं। आइए आज भाईजान की उन फिल्मों के कुछ हिट गानों पर नजर डालते हैं, जो ईद पर रिलीज हुईं।

विज्ञापन

माशाल्लाह - एक था टाइगर 
साल 2012 में सलमान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म का गाना 'माशाल्ला' हिट हुआ और एक आइकॉनिक सॉन्ग बन गया। गाने के बीट्स और सलमान और कैटरीना की जबरदस्त जोड़ी ने इसे सभी का पसंदीदा बना दिया। 

जुम्मे की रात – किक
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ का गाना 'जुम्मे की रात' जबर्दस्त हिट हुआ। यह एक पार्टी सॉन्ग है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। 

आज की पार्टी - बजरंगी भाईजान

विज्ञापन

सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक दिल को छू लेने वाली कहानी थी। इस फिल्म का पार्टी सॉन्ग 'आज की पार्टी' खूब हिट हुआ। यह गाना आज भी पार्टी प्लेलिस्ट के बेहतरीन गानों में से एक है। गाने के मजेदार बीट्स ने इसे हर खुशी के मौके का परफेक्ट ट्रैक बना दिया।

स्वैग से स्वागत - टाइगर जिंदा है 
फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का गीत 'स्वैग से स्वागत' ने भी रिलीज होने के बाद खूब धूम मचाई थी। इस गाने में दमदार बीट्स, हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी और सलमान की आइकॉनिक प्रेजेंस ने इसे फैंस का फेवरेट बना दिया था। 

जोहरा जबीं - सिकंदर
हालांकि, ‘सिकंदर’ अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है,लेकिन उसका गाना ‘जोहरा जबीं’ भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग ने रिलीज के चंद घंटों में ही करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें