फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Salman: जब आमिर ने सलमान को ऑफर की 'सितारे जमीन पर', कैसा मिला रिएक्शन? स्क्रीनिंग पर सुनाया किस्सा

Fri, 20 Jun 2025 08:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman-Aamir Khan Video Viral: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सितारे जमीन पर आज शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सिनेमाई दुनिया के दिग्गज सितारे शामिल हुए। अब उसी इवेंट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
सितारे जमीन पर, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म सितारे जमीन पर का बीते गुरुवार को स्पेशल स्क्रीनिंग किया गया। इस इवेंट के दौरान कई सेलेब्स शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता सलमान खान 'सितारे जमीन पर' के एक्टर आमिर खान की खिंचाई करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

आमिर ने सलमान को नहीं बताई फिल्म की कहानी

विज्ञापन

सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग के दौरान का ही एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें अभिनेता सलमान खान बहुत ही अच्छे मूड में दिख रहे हैं और पैपराजी से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान और आमिर खान एक साथ दिख रहे हैं। सलमान खान ने मजाक में पैपराजी से कहा कि पहले आमिर खान ने उनको फिल्म की कहानी नहीं बताई, सिर्फ फिल्म का सब्जेक्ट देखने के लिए बुलाया और उन्हें कहानी पसंद आई। फिर उन्होंने फिल्म के लिए सहमति दे दी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको आमिर का फोन आया और बोले कि वो खुद फिल्म करेंगे।  इस बात पर दोनों जोर से हंस पड़ते हैं। साथ ही सलमान खान ने कहा, ‘मैंने फिल्म की इतनी तारीफ की थी कि आमिर बोले, 'मैं इस रोल को बढ़िया से करुंगा।’
 

 

आमिर के बारे क्या बोले सलमान?
आगे बातचीत में सलमान खान ने आमिर को लेकर मजाक में कहा, 'उन्होंने भी बोला कि उनको ये फिल्म बहुत अच्छी लगी पर उस वक्त ये काम नहीं कर रहे थे, उस वक्त थोड़ा सा लोड था। उनके स्क्रिप्टिंग और कागजी कार्रवाई पर काम चल रहा था।'

यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Screening: स्क्रीनिंग पर पहुंचे शाहरुख-सलमान, गर्लफ्रेंड गौरी और परिवार के साथ दिखे आमिर

विज्ञापन

कौन-कौन हुआ शामिल?
आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में सलमान खान के अलावा शाहरुख खान, विक्की कौशल, जुनैद खान, इमरान खान, हिमेश रेशमिया आदि सितारे शामिल हुए। वहीं आपको बताते चलें कि यह फिल्म आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें