फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और जॉनी डेप को एकसाथ देख फैंस हुए उत्साहित; बोले- ‘एक फ्रेम में दो लीजेंड्स, इसे कहते हैं औरा’

Fri, 12 Dec 2025 10:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan With Johnny Depp: जब हॉलीवुड और बॉलीवुड के दो सुपरस्टार एकसाथ मिलेंगे, तो फैंस तो क्रेजी हो ही जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ जब भाईजान सलमान खान और हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप एकसाथ रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आए। जानिए फैंस ने दिए क्या रिएक्शन…
विज्ञापन
सलमान खान और जॉनी डेप - फोटो : इंस्टाग्राम-@redseafilm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं, तो वहीं ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ फेम जॉनी डेप की गिनती हॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती। अब इन दोनों सितारों को एकसाथ देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। दुबई में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान सलमान खान और जॉनी डेप की साथ में तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। फैंस दोनों सितारों को देखने के बाद काफी खुश और उत्साहित हैं।

स्टाइलिश अंदाज में नजर आए दोनों सितारे

विज्ञापन

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में दोनों सितारों ने अपने बेहतरीन फैशन का जलवा बिखेरा। सलमान खान गहरे नीले रंग का सूट और मैचिंग शर्ट में काफी हैंडसम लगे। वहीं अपने अनोखे लेकिन क्लासिक स्टाइल के लिए जाने जाने वाले जॉनी डेप ने गहरे रंग की शर्ट और गले में लिपटे स्टाइलिश स्कार्फ के साथ ग्रे सूट पहना था। दोनों को खुलकर बातचीत करते, मुस्कुराते हुए और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग बेहद खुश हुए।


दोनों को साथ देख फैंस हुए उत्साहित
रेड सी फिल्म फेस्टिवल की ओर से दोनों सितारों की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पोस्ट पर फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस अपने दोनों पसंदीदा कलाकारों को एक साथ देखकर उत्साहित हो गए।  एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘जब बॉलीवुड और हॉलीवुड रेड सी फिल्म फेस्टिवल में मिलते हैं। सलमान खान और जॉनी डेप अपनी शानदार अदाओं से सबका दिल जीत लेते हैं।’ एक अन्य ने कहा, ‘देखो तो जरा, इनका औरा ही देखो।’ प्रशंसक ने कहा, ‘जॉनी डेप और सलमान खान, ये कैसा यूनिवर्स है?’ कुछ ने जहां इन दोनों लीजेंड्स को एकसाथ देखकर इन्हें अपनी दुनिया बताया तो वहीं कई फैंस ने दोनों को साथ देखकर अपने उत्साह को जाहिर किया है।

विज्ञापन














'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष की कहानी बयां करती है। सलमान खान आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें